नियमों का पालन करना जरूरी
सागर•Sep 27, 2020 / 08:57 pm•
sachendra tiwari
बीना. क्षेत्र में पांच पॉजिटिव सामने आने के बाद आंकड़ा 125 पर पहुंच गया है। कानूनगो और वीरसावरकर वार्ड से दो-दो पॉजिटिव सामने आए हैं। शहर के कुछ वार्डों में मरीजों की संख्या ज्यादा है।
डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि रविवार को कानूनगो वार्ड से 29 वर्षीय और 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं वीरसावरकर वार्ड से 26 वर्षीय, 34 वर्षीय युवक और शनिवार की रात हिरनछिपा निवासी 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दो दिनों में कुल पांच पॉजिटिव सामने आए हैं। पॉजिटिवों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सितंबर माह में यह संख्या तेज गति से बढ़ी है। यदि लोगों द्वारा सावधानी नहीं बरती गई तो आने वाले माह में यह संख्या और तेजी से बढ़ सकती है। लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने सहित मास्क लगाना होगा। कंटेनमेंट एरिया में भी नए मरीज सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि शहर में लोग मास्क लगाने को लेकर भी अभी गंभीर नहीं है और न ही सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जा रहा है।