भारत मौसम विज्ञान केन्द्र (India Meteorological center), भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी अजय शुक्ला के मुताबिक, प्रदेश के सागर संभाग के जिलों में तथा उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, धारा, इंदौर, देवास, दतिया, मुरैना एवं भिंड जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, भोपाल और होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा खंडवा और खरगोन जिलों में अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं पर बिजली चमकने और बिजली गिरने की भी भारी संभावना है।