नई शिक्षा नीति में नर्सरी से दूसरी कक्षा के छात्रों को फिर से पंचतंत्र कहानियां सुनने का मौका मिलेगा। फाउंडेशन वर्ग में बच्चों को दादी, नानी की वो सब किस्से कहानियां और सीख नए ढंग से पाठ्यक्रम में मिलेंगी। इसमें बच्चों को खेल खेल में बुजुर्गों व बड़ों का सम्मान करना, छोटों से प्रेम, पर्यावरण को बचाना, देशभक्ति, धैर्य, क्षमा, करुणा, लैंगिक संवेदनशीलता, स्वतंत्रता आदि के बारे में सिखाया जाएगा। इसके अलावा, तीसरी से आठवीं कक्षा तक इन विषयों को किताबी पाठ्यक्रम विस्तार से समझाया जाएगा। इसमें मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, शराब व तंबाकू या मादक पदार्थों का नुकसान, विपरीत प्रभावों की वैज्ञानिक व्याख्या को भी पाठ्यक्रम में शामिल होगा। साथ ही, इसमें भारतीय संविधान के कुछ अंश भी शामिल होंगे, ये पढ़ाई छात्रों के लिए अनिवार्य होगी।