2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमंत्रण मिलने के बावजूद राम मंदिर भूमिपूजन में शामिल नहीं होंगी उमा भारती, बताई ये गंभीर वजह

भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता उमा भारती आयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में शामिल नहीं होंगी। बढ़ते कोरोना संक्रमण को बताया वजह।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Aug 2020, 1:31 PM IST

news

आमंत्रण मिलने के बावजूद राम मंदिर भूमिपूजन में शामिल नहीं होंगी उमा भारती, बताई ये गंभीर वजह

भोपाल/ देशभर में तजी से बढ़ते करोना संक्रमण के चलते भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की कद्दावर नेता उमा भारती ( Uma Bharti ) आयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में शामिल नहीं होंगी। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने फैसला लिया है कि, वो राममंदिर भूमिपूजन के दौरान सरयू तट पर रहेंगी। जब कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा और जब सभी महमान चले जाएंगे, तब वो राम लला के दर्शन करने पहुंचेंगी। उमा भारती ने ये फैसला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लिया है, साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे लेकर दुख भी जताया।

पढ़ें ये खास खबर- Fact Check : अस्पताल के तलघर से आ रहा थीं भूतिया आवाजें, वीडियो भी हुआ वायरल, जानिए सच्चाई


राम मंदिर ट्रस्ट और पीएमओ से की अपील

आपको बता दें कि, उमा भारती वो नेता हैं, जिनका नाम बाबरी विध्वंस मामले से भी जुड़ा है। इस संबंध में उनपर केस भी चला। शुरुआत से ही राममंदिर मामले से जुड़ी होने के कारण उमा को देशभर से आमंत्रित किये जाने वाले 200 लोगों की सूचि में शामिल किया गया था। अब जब राममंदिर भूमिपूजन में सिर्फ कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं, तब उमा भारती द्वारा इस संबंध में राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठों और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से आग्रह किया है कि, वो 5 अगस्त को आयोध्या में होने वाले राम मंदिर स्थापना समारोह के लिए आमंत्रितों की सूची से उनका नाम हटा दें।

पढ़ें ये खास खबर- अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन समारोह : मध्य प्रदेश के ये दो नेता होंगे मेहमान, बाबरी विध्वंस से है इनका नाता


शाह की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद लिया फैसला

उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'कल जब से मैंने अमित शाह जी तथा यूपी बीजेपी के नेताओं के बारे में कोरोना पोज़िटिव होने का सुना तभी से मैं अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिए ख़ासकर नरेंद्र मोदी जी के लिये चिंतित हूं।' उन्होंने बताया कि, मैं आज भोपाल से अयोध्या के लिए रवाना होउंगी। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि, इस कार्यक्रम में काफी लोग इकट्ठा होने जा रहे हैं। ऐसे में मुझे प्रधानमंत्री मोदी व अन्य लोगों के स्वास्थ्य की चिंता है। मैं भूमि पूजन के स्थान से दूरी बनाकर रखूंगी और सभी के वहां से जाने के बाद राम लाल के दर्शन करूंगी। उन्होंने बताया कि, इस संबंध में उन्होंने राम जन्मभूमि न्यास के अधिकारियों को जानकारी दे दी है।