scriptप्रकाश पर्व पर कीर्तन जत्थे ने गुरुबाणी का किया जसगान | Kirtan Jatha made the mention of Gurubani at the light festival | Patrika News
सागर

प्रकाश पर्व पर कीर्तन जत्थे ने गुरुबाणी का किया जसगान

भगवान गंज स्थित गुरुद्वारे में सुबह से कीर्तन का आयोजन

सागरJan 11, 2019 / 08:29 pm

रेशु जैन

प्रकाश पर्व पर कीर्तन जत्थे ने गुरुबाणी का किया जसगान

प्रकाश पर्व पर कीर्तन जत्थे ने गुरुबाणी का किया जसगान

सागर.पौष शुक्ल पक्ष सप्तमी पर रविवार को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के साथ लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व के मौके पर भगवान गंज स्थित गुरुद्वारे में सुबह से कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से गुरुद्वारे में अकालतख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार प्रो. दर्शन सिंह जसगान हुआ।
कीर्तन जत्थे ने गुरुबाणी का जसगान किया। बड़ी संख्या में सिख समाज मौजूद था। जसगान में उन्होंने सिख धर्म के इतिहास और गुरु की वाणी का रसपान संगत को कराया। प्रधान सतिंदर सिंह ने बताया 13 को गुरुगोविंदसिंह जयंती धूमधाम से मनेगी। निशान साहिब की सेवा की जाएगी। इसके बाद कीर्तन होगा फिर गुरु का अटूट लंगर होगा। रात में विशेष दीवान सजाया जाकर प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा।

लोहड़ी पर भांगड़ा सिख, पंजाबी समाज की ओर से लोहड़ी पर्व पर मैदानों में आग जलाकर तिल, गुड़, मक्के के दाने, मूंगफली अर्पित कर अग्नि की परिक्रमा की जाएगी। यह खुशी के इजहार का पर्व है। समाज की ओर से लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को बनाया जाएगा। लोहडी़ पर खुले स्थान में परिवार और आस-पड़ोस के लोग मिलकर आग के किनारे घेरा बना कर बैठते हैं। सभी रेवड़ी और मुंगफली खाकर भांगड़ा करके खुशी का इजहार करेंगे।

Home / Sagar / प्रकाश पर्व पर कीर्तन जत्थे ने गुरुबाणी का किया जसगान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो