सागर

अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं भू-माफिया आशियाना की चाहत में फंस रहे लोग

Land mafia is cutting illegal colonies, people are trapped in the desire of housing

less than 1 minute read
Jan 30, 2023
Land mafia is cutting illegal colonies, people are trapped in the desire of housing

sagar गौरझामर. क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं। कॉलोनी का नक्शा तथा डायवर्सन पास कराए बिना ही मनमाने तरीके से प्लाट बेचे जा रहे हैं। कॉलोनाइजर बिना पंजीयन के ही यह काम कर रहे हैं। कॉलोनाइजरों के झांसे में फंसने के बाद लोगों को कॉलोनी में सुविधा नहीं मिलती, जिससे वे परेशान होते हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से खेती की जमीन ओने पौने-दामों पर खरीद कर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। भू-माफियों के जाल में फंस कर प्लॉट करने वाले उपभोक्ता इनके झांसे में आ जाती हैं। नगर में अवैध कालोनियों का कारोबार काफी जोरों पर है
अवैध रूप से खेती की जमीन पर काटी जा रही इन कॉलोनियों में रहवासियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती है। बाद में लोगों को परेशान होना पड़ता है। पानी, सड$क, नालियां बिजली जैसी कोई मूलभूत सुविधाओं नही हैं।
कॉलोनी में आज भी नहीं सुविधा

पूर्व में भी कई अवैध कॉलोनियों कट चुकी है। इसमें आज भी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इसके बाद भी लगातार कॉलोनाइजर अवैध कालोनियां काटकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे है। कॉलोनाइजर लोगों को वैध कॉलोनी का झांसा देकर अवैध कॉलोनियां काटने में लगे हुए हैं। इन अवैध कॉलोनियों पर लगाम कसने की जिम्मेदारी राजस्व विभाग के पटवारियों को सौंपी गई है, लेकिन पटवारियों की स्थिति यह है कि उन्हें फील्ड में घूमने के बावजूद यह अवैध कॉलोनियां नजर नहीं आ रही हैं।
यह है नियम
कॉलोनी के लिए कॉलोनाइजर को टीएनसीपी से कॉलोनी विकास अनुज्ञा लेनी पड़ती है। इसके बाद कॉलोनी विकास अनुज्ञा से प्राप्त करनी पड़ती है। नक्शा पास कराना अनिवार्य होता है। इन कॉलोनियों में कॉलोनाइजर द्वारा मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सड़क आदि का विकास कार्य करना होता है।

Published on:
30 Jan 2023 06:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर