scriptvideo: समझाइश के बाद पति, पत्नी साथ रहने हुए तैयार, न्यायालय में पति ने लगाया था केस | National Lok Adalat bina | Patrika News
सागर

video: समझाइश के बाद पति, पत्नी साथ रहने हुए तैयार, न्यायालय में पति ने लगाया था केस

नेशनल लोक अदालत में रखे गए प्रकरणों में हुई सुलह

सागरJul 13, 2019 / 09:08 pm

sachendra tiwari

National Lok Adalat bina

National Lok Adalat bina

बीना. न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुभारंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक मिश्रा द्वारा किया गया। पांच न्यायालयों में 74 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक मिश्रा के न्यायालय में सिविल केस 10, क्रिमिनल 2, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योति मिश्रा के न्यायालय में क्रिमिनल 14 केस, न्यायाधीश वर्ग 1 अभिलाष जैन के न्यायालय में सिविल 5 क्रिमिनल 10, न्यायाधीश वर्ग 1 संतोष तिवारी के न्यायालय में सिविल 5 क्रिमिनल 22 और न्यायाधीश वर्ग 2 नीलेन्द्र तिवारी के यहां सिविल 2 और चार क्रिमिनल केसों में सुलह कराई गई। कुल 74 मामलों में सुलह हुई और इन मामलों की राशि 1 करोड़ 59 लाख 29 हजार 125 है। साथ ही माध्यांचल ग्रामीण बैंक के 5, बीएसएनएल के 25, नगरपालिका के 37 मामलों में सुलह हुई। लोक अदालत में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद चल रहे बीमा क्लेम के मामले में भी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की समझाइश के बाद सुलह कराई गई। 22 अक्टूबर 17 को नईबस्ती ढाबा के सामने बाइक से जा रहे वद्रीप्रसाद अहिरवार निवासी भुगावली तहसील कुरवाई को बाइक चालक हेमंत दुबे ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई और इसमें बीमा कंपनी पर 1 करोड़ का मृत्यु दावा किया था, जिसमें लोक अदालत में समझाइश के बाद वद्रीप्रसाद की पत्नी जमना बाई और उसके बेटा सोनू को 5 लाख 75 हजार रुपए का अवार्ड पारित कराया गया है। इस मामले में पैरवी अधिवक्ता रविन्द्र जैन, वीरेन्द्र प्रजापति द्वारा की जा रही थी। इसी प्रकार पति-पत्नी का विवाद हो जाने के बाद पति राकेश कुशवाहा निवासी कटरा वार्ड ने पत्नी के खिलाफ कोर्ट में केस लगाया था। इस मामले में भी सुलह कराई गई और पति-पत्नी साथ में रहने के लिए तैयार हो गए। इस प्रकरण में आवेदक के अधिवक्ता राजकमल सोनी और अनावेदक के दीपेन्द्र श्रीवास्तव थे।
सभी को वितरित किया एक-एक पौधा
लोक अदालत में सुलह के बाद दोनों पक्षों को एक-एक पौधा दिया गया और उसे रोपकर उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पौधा वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो