scriptवेस्टर्न, लोक नृत्यों ने बांधा समां, खूब बटोरी तालियां | Organizing the program at Girls College | Patrika News
सागर

वेस्टर्न, लोक नृत्यों ने बांधा समां, खूब बटोरी तालियां

कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन

सागरDec 21, 2018 / 09:26 pm

sachendra tiwari

Organizing the program at Girls College

Organizing the program at Girls College

बीना. शासकीय गर्ल्स कॉलेज में वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. चंदा रत्नाकर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं की प्रतिभा निखारने का एक अवसर है।
प्रभारी डॉ. निशा जैन ने कहा कि अध्ययन, अध्यापन के साथ-साथ छात्राओं के व्यक्तित्व को प्रतिभावान बनाने की एक कड़ी साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम है। वेस्टर्न डांस सहित अन्य लोक नृत्यों ने समां बांधा। एकल नृत्य में 42, युगल नृत्य में 18 , समूह नृत्य में 12 छात्राओं के समूह ने भाग लिया। एकल नृत्य में प्रथम प्रियंका यादव, खुशबू रोहित, द्वितीय रोशनी आर्य, शिवानी बबेले, तृतीय अंजली सोनी, शालनी सोनी, युगल नृत्य में प्रथम शीतल लोधी, मधु लोधी, द्वितीय खुशबू रोहित, काजल श्रीवास्तव, तृतीय स्थान रितिका ठाकुर, अमृत ठाकुर, रेशू राजपूत, स्वाति गोस्वामी, अंजनी सोनी, शालनी सोनी और समूह नृत्य में प्रथम शालू दीक्षित समूह, द्वितीय श्रद्धा बबेले समूह, अंजनी दांगी समूह, तृतीय स्थान नीतू राजपूत समूह, प्रियंका यादव समूह ने प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रुप में डॉ. उमा लावनियां, डॉ. संध्या टिकेकर, सरोज जैन, रश्मि जैन, नीता नामदेव, आरती राजपूत, नवीन नामदेव, राजीव लोधी, अरुण उपाध्याय उपस्थित थे। इस अवसर पर कृतिका रत्नाकर, अर्जिता यादव, नम्रता गर्ग, प्रकाशचंद, बलराम सिंह, अमरजीत सिंह, एनके रजक, रामबाबू, मनीष कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Home / Sagar / वेस्टर्न, लोक नृत्यों ने बांधा समां, खूब बटोरी तालियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो