scriptडॉक्टर ने कहा अखबारों में हमारे खिलाफ क्यों निकलती है न्यूज, नहीं करेंगे पीएम | Post-mortem after two hours wait | Patrika News
सागर

डॉक्टर ने कहा अखबारों में हमारे खिलाफ क्यों निकलती है न्यूज, नहीं करेंगे पीएम

दो घंटे इंतजार के बाद किया पोस्टमार्टम

सागरJan 24, 2019 / 09:37 pm

sachendra tiwari

Post-mortem after two hours wait

Post-mortem after two hours wait

बीना. इटैया गांव निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पीएम के लिए पुलिस और परिजन दोपहर अस्पताल पहुंचे, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर ने पीएम करने से मना कर दिया, जिससे दो घंटे तक परिजन परेशान होते रहे।
मिली जानकारी के अनुसार अंकित पिता हल्के चढ़ार (18) निवासी इटैया ने गुरुवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन और पुलिस शव लेकर दोपहर 12.30 बजे पीएम कराने सिविल अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन वहां उपस्थित महिला डॉक्टर प्रतिभा गोयल ने पीएम करने से मना कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि पेपर में मेरी न्यूज निकाली जाती है, इसलिए मैं पीएम नहीं करुंगी। इसके बाद डॉ. हिमांशु शर्माअस्पताल पहुंचे और बड़ी समझाइश के बाद करीब दो घंटे बाद पीएम शुरू हो पाया। गौरतलब है कि पीएम के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही पहली बार सामने नहीं आई है। कुछ दिन पूर्वमहिला डॉक्टर ने ही गेट खोलकर पीएम किया था और गुरुवार को भी गेट खोलकर ही पीएम किया गया। बार-बार हो रही लापरवाही के बाद भी अधिकारियों को द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जानकारी लेकर बता पाएंगे
मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर ही कुछ बता पाएंगे।
डॉ. आरके जैन, प्रभारी सिविल अस्पताल

Home / Sagar / डॉक्टर ने कहा अखबारों में हमारे खिलाफ क्यों निकलती है न्यूज, नहीं करेंगे पीएम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो