scriptसुबह निकाली गई शोभायात्रा, लगाया गया कीर्तन दरबार | Prakash Parv celebrated with great pomp | Patrika News
सागर

सुबह निकाली गई शोभायात्रा, लगाया गया कीर्तन दरबार

धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व

सागरNov 30, 2020 / 08:24 pm

sachendra tiwari

Prakash Parv celebrated with great pomp

Prakash Parv celebrated with great pomp

बीना. गुुरुनानक देव जी का 551 वां प्रकाश पर्व सिख समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हुए जो देर रात में जन्मोत्सव मनाने तक चले। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया।
महावीर चौक स्थित कलगीधर साहब गुरुद्वारा में सुबह अखंड पाठ साहब का समापन हुआ। इसके बाद यहां से शोभायात्रा निकाली गई जो पंजाब भवन धर्मशाला पहुंची। वहां कीर्तन दरबार लगाया गया और ज्ञानी हरिसिंह ने गुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत प्रसाद वितरित किया गया और लंगर के रूप में खाना के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में सिख समुदाय सहित सिंधी समाज के लोग भी शामिल हुए। रात ९ बजे गुरुद्वारा में बच्चों का कवि दरबार आयोजित हुआ और बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही रात 12 बजे धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया और गुरू ग्रंथ साहब पर फूलों की वर्षा की गई। ज्ञानी प्रेमसिंह द्वारा कीर्तन किया गया।

Home / Sagar / सुबह निकाली गई शोभायात्रा, लगाया गया कीर्तन दरबार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो