4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाकाहारी भोजन लेते हैं राष्ट्रपति, नमक भी लेते हैं कम, मिर्च मसाले तो दूर की बात

शाकाहारी भोजन लेते हैं राष्ट्रपति, नमक भी लेते हैं कम, मिर्च मसाले तो दूर की बात

2 min read
Google source verification

सागर. विवि के २७वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को खाने में ज्यादा तीखा, खट्टा और मीठा पसंद नहीं है। वे शाकाहारी हैं और सादा भोजन लेते हैं। सोस क्रीम व चीस वेस्ड आइटम भी उन्हें नहीं भाते हैं। उन्हें तेल-नमक से परहेज है। खट्टे फल का सेवन भी वे नहीं करते हैं। यह खुलासा राष्ट्रपति भवन द्वारा भेजे गए मीनू से हुआ है।
दिल्ली से भोजन का मीनू फाइनल होकर आ गया है। विवि प्रशासन अब इस तरह के खाने की तैयारी में जुट गया है। खाने की व्यवस्था सर्किट हाउस में की गई है। रजिस्ट्रार प्रो. विवेक दुबे ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से अभी यह जानकारी भेजी गई है। खाने में क्या बनेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन राष्ट्रपति सादा भोजन ही करेंगे।

अकेडमिक प्रोसेशन में पहनेंगे पगड़ी


दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ११.५५ बजे पहुंचेंगे। सबसे पहले वे सर गौर के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए जाएंगे। इसके बाद अकादमिक प्रोसेशन होगा। इसमें अकादमिक काउंसिल और एक्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर होंगे। रजिस्ट्रार तिरंगा लेकर मौजूद रहेंगे। सदस्य दो भाग में बंट जाएंगे। बीच में राष्ट्रपति, राज्यपाल और अन्य अतिथि रहेंगे। सदस्य पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा, ब्राउन सेंडल और महिला सदस्य सफेद सलवार सूट पहनेंगी। राष्ट्रपति भारतीय परम्परानुसार पगड़ी पहनेंगे। इधर, विवि में गुरूवार से ही भारी संख्या में पुलिस बल ने डेरा जमा लिया है। खाली हॉस्टल, रेस्ट हाउस और ऑडिटोरियम में सुरक्षाकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।


मानद उपाधि वाले नहीं होंगे सम्मानित
समारोह में यूजी, पीजी, पीएचडी, डिलिट और डीएससी वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सिर्फ डिग्रियां दी जाएंगी। कुलपति प्रो. आरपी तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए १३ दिन मिले थे। चूंकि मानद उपाधि के लिए सबसे पहले प्रस्ताव इसी में रखा जाता है। यहां के बाद से इसे एक्जीक्यूटिव कमेटी में लाया जाता है। इसमें सहमति बनने के बाद एमचआरडी को मंजूरी के लिए भेजते हैं। राष्ट्रपति भवन से अनुमति मिलने के बाद ही मानद उपाधि दी जाती है। उन्होंने बताया कि समय कम होने के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, लेकिन फरवरी २०१९ में आयोजित दीक्षांत समारोह में यह उपाधि दी जाएगी।


इस बार नहीं होगा छात्रों संग गु्रप फोटो
डिग्री और गोल्ड मेडल पाने वालों को राष्ट्रपति के साथ ग्रुप फोटो करने नहीं मिलेगा। जानकारी के अनुसार ३५६ डिग्रियां बांटी जाएंगी। ११ स्कूल के ५३ छात्रों को विवि मेडल मिलेगा। इनमें से ११ छात्रों को मंच पर राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। जानकारी के अनुसार ५०० से अधिक पुलिस कर्मी विवि में ठहरे हुए हैं।


9 अतिथि मंच पर
राष्ट्रपति के साथ मंच पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान , केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, एमएचआरडी मिनिस्टर सत्यपाल सिंह, सांसद लक्ष्मीनारायण यादव सहित नौ लोग शामिल होंगे। राज्यमंत्री मंच की पहली पंक्ति में बैठेंगे। आमंत्रित मंत्रियों में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह और पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव शामिल हैं।

Story Loader