scriptअब जेल में कैदी बनाएंगे पुलिस की वर्दी, धागा तैयार करेंगी महिला बंदी | Prisoners of jail will make police uniform | Patrika News

अब जेल में कैदी बनाएंगे पुलिस की वर्दी, धागा तैयार करेंगी महिला बंदी

locationसागरPublished: Jan 26, 2021 02:33:28 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

पुलिस की वर्दी में मिक्स होगी खादी…

सागर। अब शहर की जेल में पुलिस की वर्दी का कपड़ा तैयार किया जाएगा, जिसमें 50 फीसदी खादी भी मिलाया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि अभी जो वर्दी पहनी जाती है, वह पूरी तरह टेरिकॉट होता है लेकिन अब पुलिस जवान और अफसर खादी मिक्स वाली वर्दी पहन सकेंगे। इसके लिए ट्रॉयल के तौर पर 200 मीटर का कपड़ा बना भी लिया है।

 

mask-11.jpg

कपड़े सप्लाई की तैयारी

वहीं दूसरी ओर सागर से प्रदेश की अन्य जेलों में बंदियों के कपड़े सप्लाई करने की भी तैयारी है। खाकी का उत्पादन शुरू होने के बाद वर्दी के लिए इसे किफायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में जेल के सरकारी हैंडलूम से अभी बंदियों के वस्त्र, कंबल तैयार हो रहे हैं। ट्रस्ट के हैंडलूम से विभिन्न डिजाइन और वैरायटी की कॉटन साड़ियो के बाद अब खादी का कपड़ा बनाने की तैयारी हो रही है।

यहीं पर तैयार होगा कपड़ा

इस कपड़े को तैयार करने के लिए जेल प्रबंधन ने कच्चा मटेरियल मंगाकर अब यहीं पर धागा तैयार करने की पहल की है। अभी तक ये कपड़ा कोयंबटूर व पुणे से धागा आता है। इस काम को करने के लिए कैदियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। जेल परिसर में ही खादी के वस्त्र विक्रय के लिए शोरूम खोला है। यहां से साड़ी, शर्ट व अन्य वस्त्र की ऑनलाइन शॉपिंग भी की जा रही है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yx1jx
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो