94 में से 93 एक्टीव केस
सागर
Updated: January 15, 2022 09:51:30 pm
बीना. शहर और ग्रामीण क्षेत्र में दिनोंदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रहा है। शनिवार को भी 22 मरीज सामने आए और अब तक क्षेत्र में कुल 94 मरीज निकल चुके हैं, जिसमें 93 एक्टीव केस हैं। यदि ऐसे ही केस निकले तो आज यह संख्या सौ पार कर सकती है। कोरोना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि शनिवार को बीओआरएल में 26 वर्षीय पुरुष, 41 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय पुरुष, जागेश्वरी कॉलोनी में 24 वर्षीय पुरुष, सुभाष वार्ड 28 वर्षीय पुरुष, गुप्ता गार्डन 23 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष, भगतसिंह वार्ड 42 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय महिला, ग्राम मुसयावदा 30 वर्षीय पुरुष, ग्राम गुलौआ 60 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय पुरुष, गनेश वार्ड 37 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरुष, राजीव गांधी वार्ड 35 वर्षीय महिला, नानक वार्ड 24 वर्षीय पुरुष, कटरा वार्ड 26 वर्षीय पुरुष, खिरिया वार्ड 74 वर्षीय पुरुष, पुष्पबिहार कॉलोनी 37 वर्षीय पुरुष, पाठक वार्ड 23 वर्षीय महिला और एक 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों के घर में होम आइसोलेट करने की व्यवस्था है, उन्हें छोड़कर अन्य मरीजों को कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है।
लापरवाही नहीं हो रही कम
शहर में भले ही तेजी से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन फिर भी लापरवाही कम नहीं हो रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति ट्रेन और बसों में देखने मिल रही हैं, जहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही मास्क लगाने लोग गंभीर हैं। यदि यही स्थिति रही तो कोरोना संक्रमण पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही बाजार में भी लोग गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जिससे यह स्थिति बन रही है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें