scriptरेड सिग्नल जंप करने 25 लाख, हेलमेट नहीं तो लगा 13 लाख का जुर्माना, आप भी हो जाएं अलर्ट | Red signal jump 25 lakh, if not helmet then fined 13 lakh | Patrika News
सागर

रेड सिग्नल जंप करने 25 लाख, हेलमेट नहीं तो लगा 13 लाख का जुर्माना, आप भी हो जाएं अलर्ट

वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी की गई है। लापरवाहों पर 99.56 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

सागरJul 03, 2022 / 04:08 pm

Subodh Tripathi

रेड सिग्नल जंप करने 25 लाख, हेलमेट नहीं तो लगा 13 लाख का जुर्माना, आप भी हो जाएं अलर्ट

रेड सिग्नल जंप करने 25 लाख, हेलमेट नहीं तो लगा 13 लाख का जुर्माना, आप भी हो जाएं अलर्ट

सागर. जनवरी से जून माह के बीच 20487 वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी की गई है। लापरवाहों पर 99.56 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। हेलमैट लगाए बिना बाइक दौड़ाने वाले नंबर वन हैं, जबकि दूसरा नंबर रेड सिग्नल जंप कर नियम तोड़नेे वाले है। यहीं नहीं सड़कों पर मनमाने तरीके से वाहन खड़े करने वाले 1587 वाहन चालकों से 8 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है लेकिन फिर भी लोग मानने तैयार नहीं हैं।

छह माह में यातायात पुलिस, स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी आधारित सर्विलांस सिस्टम द्वारा बनाए गए चालानों के आंकड़े हमें ही यातायात व्यवस्था बिगाडऩे के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जिम्मेदारी यातायात पुलिस की भी है, लेकिन हम लापरवाही छोड़ें तो व्यवस्था में काफी हद तक स्वत: सुधार ला सकते हैं।

जुर्माना चुकाने राजी, हेलमैट लगाने से परहेज

शहर की सड़कों पर बाइक चलाने वाले 95 फीसदी से ज्यादा चालक हेलमैट के बिना नजर आते हैं। हेलमैट के बिना ड्राइविंग लोगों ने शगल बना लिया है। वहीं ओवर स्पीड ड्राइविंग, सीट बेल्ट नहीं लगाना, नंबर प्लेट के बिना वाहन चलाकर नियम तोडऩा आम हो गया है।

गत छह माह में यातायात पुलिस द्वारा हेलमैट नहीं लगाने वाले 5288 लोगों पर 1322000 रुपए, ओवर स्पीड ड्राइविंग करने पर 273 वाहन चालकों पर 276000 रुपए, नंबर प्लेट न होने पर 297 वाहन चालकों पर 148500 रुपए का जुर्माना ठोंका गया है।

यह हुई कार्रवाई और जुर्माना

कार्रवाई शहर अंचल

चालान/ जुर्माना चालान/ जुर्माना

लाल बत्ती का उल्लंघन 5013/2506500 26/13000

हेलमैट नहीं लगाना 5288/1322000 3630/907500

सीट बेल्ट न लगाना 871/ 435500 133/ 69000

प्रदूषण फैलाना 14/ 20000 2/ 4000

बीमा बिना ड्राइविंग 16/ 28000 09/13000

परमिट नहीं होना 00/ 00 00/ 00

बिना लाइसेंस ड्राइविंग 27/ 35000 10/ 14000

बिना रजिस्ट्रेशन 04/ 18500 01/ 2000

गति सीमा का उल्लंघन 273/276000 538/589000

वाहन के शीशों पर फिल्म 79/39500 00/ 00

ओवरलोड वाहन 09/ 86000 00/ 00

ड्रंक एंड ड्राइव 212/ 1049050 02/ 10000

बाइक पर तीन सवारी 597/ 298500 82/ 41000

मोबाइल पर बात करना 98/49000 01/ 500

नो पार्किंग में वाहन 1587/793500 48/ 24000

प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्राइविंग 51/ 255000 00/ 00

नंबर प्लेट नहीं होना 297/148500 92/46000

(नोट – चालन के आंकड़े संख्यागत हैं जबकि जुर्माना राशि रुपयों में है)

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर-चुनाव से पहले महिला प्रत्याशी गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला


लोग यातायात नियमों की अनदेखी कर व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। इससे जहां एक ओर लोग स्वयं और दूसरों को जोखिम में डालते हैं वहीं उन्हें जुर्माना भी चुकाना पड़ता है। यदि लोग नियमों का पालन करें तो व्यवस्था में काफी सुधार आएगा।

मयंक सिंह चौहान, डीएसपी यातायात

Home / Sagar / रेड सिग्नल जंप करने 25 लाख, हेलमेट नहीं तो लगा 13 लाख का जुर्माना, आप भी हो जाएं अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो