scriptइस इंसान के सिर पर निकल आया चार इंच का सींग, पांच साल से काट-काट कर था परेशान, अब मिली निजात | Sagar: Doctors remove horn from human head in mp | Patrika News
सागर

इस इंसान के सिर पर निकल आया चार इंच का सींग, पांच साल से काट-काट कर था परेशान, अब मिली निजात

अपने आप में यह मामला है अनोखा, सेबेसियस हॉर्न नाम की है यह बीमारी

सागरSep 14, 2019 / 12:45 pm

Muneshwar Kumar

78_1.jpg
सागर/ आपने जानवरों के सिर पर सींग देखा होगा। इंसानों के सिर पर तो सिर कभी नहीं देखा होगा। लेकिन हम आपको एक ऐसे इंसान को दिखा रहे हैं, जिसके सिर पर चार इंच का सींग निकल आया है। इस इंसान को देख हर लोग हैरान है। डॉक्टर भी थोड़ी देर के लिए चौंक गए थे। यह व्यक्ति मध्यप्रदेश के सागर जिले का है। डॉक्टरों ने अब सिर से सींग को ऑपरेशन कर हटा दिया है।
75 साल के श्यामलाल यादव इस समस्या से पिछले पांच साल से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्यामलाल को सिर में चोट लगी थी, उसके बाद ही यह सींग उग आया था। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर इसे दुर्लभ केस मान रहे हैं। ऑपरेशन से पहले श्यामलाल ने कई डॉक्टरों के चक्कर काटे, इससे से भी नहीं हुआ तो वह कई बार इसे नाई से कटवाया। उससे भी नहीं होता तो खुद ही इसे ब्लेड से काट लेते थे।
अजीब दिखता था यह सींग
हालांकि श्यामलाल को सींग होने की वजह से कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन यह देखने में अजीब लगता था। जहां भी जाते अगर लोगों की नजर सींग पर पड़ जाती तो लोग घूरने लगते थे। इसे हटवाने के लिए वे भोपाल और नागपुर के डॉक्टर के खूब चक्कर काटे लेकिन इससे निजात नहीं मिली। अब उन्होंने सागर के ही एक स्थानीय अस्पताल में इसका इलाज करवाया है। डॉक्टर भी इसे देख हैरान थे।
चार इंच का था सींग
डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर इस सींग को बाहर निकाल दिया है। यह सींग चार इंच का था और ठोस था। डॉक्टरों के अनुसार यह मेडिकल साइंस का दुर्लभ केस है। डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी को सेबेसियस हॉर्न कहा जाता है। अब श्यामलाल को इस सींग से मुक्ति मिल गई है और वह पूरा श्रेय डॉक्टर्स की टीम को देते हैं। वहीं, डॉक्टरों ने कहा है कि यह इसका अध्ययन किया जाएगा।
बांग्लादेश में भी है एक ऐसा इंसान
सागर के श्यामलाल की तरह एक बांग्लादेश में भी इंसान है। जिसके शरीर पर पेड़ उग आता है। उसका इलाज भी कई जगहों पर हुआ लेकिन बार-बार ऑपरेशन के बाद उग आता है। अब सागर के श्यामलाल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। भारत में शायद यह पहला मामला है, जब इंसान के सिर पर सींग उग आया है।

Home / Sagar / इस इंसान के सिर पर निकल आया चार इंच का सींग, पांच साल से काट-काट कर था परेशान, अब मिली निजात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो