scriptअज्ञात महिला का नाले में शव मिलने से फैली सनसनी, पढ़े खबर | Sensation, read news from unknown woman's body found in body | Patrika News
सागर

अज्ञात महिला का नाले में शव मिलने से फैली सनसनी, पढ़े खबर

सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को उठवाकर कराया पीएम

सागरMar 16, 2019 / 09:37 pm

anuj hazari

Sensation, read news from unknown woman's body found in body

Sensation, read news from unknown woman’s body found in body

बीना. शनिवार को शहर के बायपास रोड पर एक अज्ञात महिला का शव रेलवे टै्रक के बाजू से जमा पानी में मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब दस बजे बायपास रोड से निकल रहे किसी व्यक्ति की नजर नाले में मृत पड़ी महिला पर पड़ी। जिसकी जानकारी पुलिस व डायल 100 के लिए दी गई। डायल 100 में ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक दीपक शुक्ला व पायलट मौके पर पहुंचे। इसके बाद चीता पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक अज्ञात महिला के शव को करीब दो घंटे बाद नाले से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल ले गए जहां पर उसका पीएम किया गया। महिला के पास पहचान के लिए कोई भी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिसके कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला का शव रेलवे लाइन के पास पड़े होने की सूचना लगने के बाद वहां पर सैकड़ों लोग देखने के लिए पहुंच गए थे।
मृत्यु के कारण की जांच कर रही पुलिस
रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव नाले में पड़ा था, लेकिन पुलिस को यह पता करना टेड़ी खीर साबित हो रहा है कि महिला की मौत कैसे हुई है। क्योंकि रेलवे ट्रैक के कारण यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला की मृत्यु ट्रेन से गिरने से भी हो सकती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी, सिविल पुलिस में उलझा रहा मामला
रेलवे और शहरी क्षेत्र के कारण आए दिन सीमा की समस्या सामने आती है। शव मिलने के बाद भी कुछ देर तक यही स्थिति बनी रही है। पहले सिविल पुलिस ने वह क्षेत्र जीआरपी का बताया और उन्हें सूचना दी गई। बाद में पता चला यह क्षेत्र शहरी क्षेत्र में आता है, इसके बाद बीना थाना पुलिस ने मर्गकायम किया। सीमा विवाद में भी कुछ देर तक शव नहीं उठाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो