
nagar nigam sagar
जर्जर भवनों को चिन्हित करने के बाद निगम प्रशासन लगातार कर रहा कार्रवाई
सागर. शाहपुर में जर्जर भवन की दीवार गिरने से हुए हादसे के बाद से नगर निगम प्रशासन शहर में लगातार जर्जर भवनों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को कटरा वार्ड स्थित दो मंजिला जर्जर भवन को जमींदोज किए जाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम के उपायुक्त सह अतिक्रमण प्रभारी एसएस बघेल की उपस्थिति में कटरा वार्ड में बाबूलाल कोरी के दो मंजिला जर्जर और क्षतिग्रस्त मकान को गिराने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान उपयंत्री दिनकर शर्मा, कृष्ण कुमार चौरसिया, राजू रैकवार समेत अतिक्रमण टीम शामिल रही।
उपायुक्त बघेल ने बताया कि निगम क्षेत्र में स्थित सभी जर्जर भवनों को चिन्हित करने के बाद उन्हें नोटिस जारी किए गए थे। जर्जर भवनों को तत्काल प्रभाव से खाली भी कराया गया है और अब उन्हें तोडऩे की कार्रवाई की जा रही है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना जर्जर भवनों के कारण न हो।
Published on:
10 Sept 2024 07:38 pm

बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
