3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राधा तिराहा के तीनों मार्ग पर डेढ़ घंटे लगा रहा जाम, परेशान हुए राहगीर

सागर. शहर की बिगड़ैल यातायात व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। शुक्रवार की शाम राधा तिराहा से पुरानी गल्ला मंडी की ओर, अप्सरा टॉकीज और कटरा मस्जिद को जाने वाले मार्गों पर करीब डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा। यहां पर सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे रहे। वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ने के लिए मजबूर दिखे। […]

less than 1 minute read
Google source verification
  • वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ने के लिए मजबूर दिखे

सागर. शहर की बिगड़ैल यातायात व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। शुक्रवार की शाम राधा तिराहा से पुरानी गल्ला मंडी की ओर, अप्सरा टॉकीज और कटरा मस्जिद को जाने वाले मार्गों पर करीब डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा। यहां पर सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे रहे। वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ने के लिए मजबूर दिखे। जाम में फंसे वाहन चालकों ने ही अपने स्तर पर यातायात को बहाल करने का प्रयास किया, क्योंकि मौके पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं था। डेढ़ घंटे तक लोगों के परेशान होने के बाद जब जाम खुलने वाला था, तब यातायात के जवान मौके पर पहुंचे।

Story Loader