3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन जिलों में सक्रिय चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, जेवरात सहित 15 लाख का माल बरामद

आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी किए सोने-चांदी के जेवरात व नकदी मिलाकर कुल 15 लाख रुपए का माल बरामद किया है।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

May 31, 2025

sagar

sagar

तीन जिलों में सूने घरों को निशाना बनाने वाले 2 चोर केसली पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी सागर के अलावा नरसिंहपुर व रायसेन जिले में भी कई चोरी की वारदात कर चुके हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी किए सोने-चांदी के जेवरात व नकदी मिलाकर कुल 15 लाख रुपए का माल बरामद किया है। दोनों चोर विदिशा कोतवाली थाना क्षेत्र के जतरापुरा मोहल्ला निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार 18 मई को केसली के वार्ड नंबर-1 निवासी 69 वर्षीय सुदामा प्रसाद पुत्र बद्री प्रसाद उपाध्याय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ सागर गए थे। शाम करीब 5 बजे जब वापस घर लौटे तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा था, अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 1.25 लाख रुपए नकद चुराकर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और चोरों की तलाश शुरू की।

तकनीकी साक्ष्य बने मददगार

केसली थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर एफएसएल की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं थाना स्तर पर एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश में लगाया। आरोपियों को पकडऩे में तकनीकी साक्ष्य मददगार बने। संदेह के आधार पर विदिशा सिटी कोतवाली क्षेत्र के जतरापुरा मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय जिमी पुत्र बबलू आदिवासी (पारदी) व 20 वर्षीय आरेस पुत्र रमतीलाल आदिवासी (पारदी) को अभिरक्षा में लेकर केसली थाना लेकर आए। दोनों संदिग्धों से जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी जिमी आदिवासी से सोने-चांदी के जेवरात व 30400 रुपए नकदी को मिलाकर कुल 6 लाख 19 हजार 666 रुपए का मशरुका व आरोपी आरेस आदिवासी से सोने-चांदी के जेवरात व 43 हजार रुपए नकद मिलाकर कुल 8 लाख 80 हजार 334 रुपए का माल बरामद किया है।

पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है

शुक्रवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से बाकी माल बरामद करने सहित अन्य मामलों में पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लिया है।
हरिराम मानकर, थाना प्रभारी, केसली

Story Loader