scriptट्रांसफॉर्मर रखते समय करंट लगने से दो लोगों की मौत, पांच घायल | Two people killed, five injured due to electric shock while keeping tr | Patrika News
सागर

ट्रांसफॉर्मर रखते समय करंट लगने से दो लोगों की मौत, पांच घायल

सिंचाई के लिए किसान मिलकर रख रहे थे ट्रांसफॉर्मर

सागरOct 18, 2020 / 08:50 pm

anuj hazari

Two people killed, five injured due to electric shock while keeping transformers

Two people killed, five injured due to electric shock while keeping transformers

बीना. ग्राम बारधा में सिंचाई के लिए ट्रांसफॉर्मर रखते समय सात लोगों को करंट लग गया जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे बारधा निवासी गोलू पिता रामगोपाल कुर्मी (21), दीपेश पिता बद्री कुर्मी (26), दिनेश तिवारी, सुरेन्द्र, श्रीराम कुर्मी, रामसिंह कुर्मी, गोविंद सिंह राजपूत सिंचाई के लिए एमपीइबी से ट्रांसफॉर्मर लाकर रख रहे थे। तभी 11 केवी लाइन से टच होकर नीचे तक आइ लताएं ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आ गई, जिससे टांसफॉर्मर में करंट आ गया, जिससे गोलू और दीपेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गोलू और दीपेश को परिजन तुरंत सिविल अस्पताल लेकर आए जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिनेश और सुरेन्द्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस दौरान मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके अलावा अन्य तीन लोगों को भी करंट लगा है। दरअसल इस प्रकार की घटनाएं बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण सामने आती हैं। नियमानुसार बिजली कंपनी के कर्मचारियों का यह काम होता है कि वह ट्रांसफॉर्मर का कनेक्शन करके जाएं, लेकिन उनकी लेटलतीफी और टाला मटौली के कारण किसान स्वयं ही खेत में किसी एक जगह एक ट्रांसफॉर्मर रख लेते हैं। ताकि समय पर सिंचाई की व्यवस्था हो सके, लेकिन वह यह नहीं जानते थे कि उन्हें यह करना भारी पड़ेगा और किसी की जान भी जा सकती है।


घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे लोग
घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। जिसे देखते हुए पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान थानाप्रभारी कमल निगवाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, जिसके बाद मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Sagar / ट्रांसफॉर्मर रखते समय करंट लगने से दो लोगों की मौत, पांच घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो