scriptvideo: शिकायत पर बंदर पकड़ने पहुंची व न विभाग की टीम, लोगों ने किया विरोध | Wardmates protest against monkey capture | Patrika News
सागर

video: शिकायत पर बंदर पकड़ने पहुंची व न विभाग की टीम, लोगों ने किया विरोध

बड़ी बजरिया क्षेत्र में हैं दो बंदर

सागरSep 19, 2019 / 08:40 pm

sachendra tiwari

Wardmates protest against monkey capture

Wardmates protest against monkey capture

बीना. लंबे समय से बड़ी बजरिया क्षेत्र में दो बंदर रहते हैं और वार्डवासियों को परेशान करते हैं और इसकी शिकायत लोगों ने वन विभाग से की थी। इसके बाद गुरुवार की दोपहर वन विभाग की टीम पिजरा लेकर पहुंची और बंदर पकडऩे का प्रयास किया। जिसका वार्ड के कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया।
वन विभाग के डिप्टी रेंजर अपनी टीम के साथ पिंजरा लेकर पहुंचे थे। वार्ड में पिजरा रखने के लिए जब वह जगह तलाश रहते थे तो कुछ लोग आए और बंदर पकडऩे का विरोध किया। उनका कहना था कि बंदरों द्वारा किसी को परेशान नहीं किया जाता है और बंदर न पकडऩे के लिए पंचनामा भी बनाया गया। इसके बाद राम वार्ड पार्षद कमलेश नागपाल सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बंदरों को पकडऩे की कही। पार्षद का कहना था कि बंदर लोगों को परेशान कर रहे हैं। महिला, बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा बना है। यह कमरों में घुसकर सामान फैलाते हैं और छत पर कोई भी सामान नहीं रख पाते हैं। पार्षद की बात सुनने के बाद एक मकान के सामेन पिंजरा भी लगा दिया और शाम को बंदर पिंजरे के पास आ गए थे, लेकिन कुछ लोग आए और बंदरों को भगा दिया गया।
बंदर से डरकर गिरी महिला, आई चोटें
एक महिला ने बताया कि उनकी दो दिन पूर्व उनकी बहू सुमायला छत पर कपड़ा डालने गई थी, तभी वहां बंदर आ गया और बंदर से डरकर जब वह जीना से नीचे उतर रही थीं तो वहां से गिर गई, जिससे उसे चोटें आई हैं। इसी तरह यह बंदर लोगों की दुकानों में जाकर भी बैठ जाते हैं, जिससे दुकानदार अंदर जाने से डरते हैं।
कुछ दिन करेंगे इंतजार
शिकायत के बाद गुरुवार को पिंजरा लगाया था और शाम को पिंजरा के पास बंदर आ गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने बंदरों को भगा दिया। कुछ दिन और पिंजरा रखा जाएगा। यदि लोगों ने बंदर पकडऩे का विरोध किया तो पिंजरा हटा लिया जाएगा।
हरपाल सिंह, डिप्टी रेंजर, बीना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो