scriptमहिला पार्षद ने वार्डवासियों के साथ मिलकर निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन | Water Crisis in Municipal Corporation Area | Patrika News
सागर

महिला पार्षद ने वार्डवासियों के साथ मिलकर निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन

चंद्रशेखर वार्ड में पेयजल की समस्या होने के लगाए आरोप, निगम प्रशासन को तीन दिनों में समस्या दूर करने का दिया समय

सागरMar 20, 2019 / 09:15 pm

अभिलाष तिवारी

Water Crisis in Municipal Corporation Area

महिला पार्षद ने वार्डवासियों के साथ मिलकर निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन

सागर. पेयजल समस्या को लेकर चंद्रशेखर वार्ड की महिला पार्षद कल्पना पटेल ने वार्डवासियों के साथ मिलकर बुधवार को नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। बुधवार की दोपहर करीब १ बजे बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं व पुरुष निगम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद हुजूम के रूप में सभी वार्डवासियों ने निगम के उपायुक्त डॉ. प्रणय कमल खरे से मुलाकात की और वार्ड की वर्तमान की स्थिति से अवगत कराया। कल्पना पटेल ने कहा कि उन्होंने पार्षद निधि से कुछ समय पहले अगरबत्ती फैक्टरी के पास करीब 300 फीट बोरिंग कराई थी ताकि इस क्षेत्र में लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके। बोरिंग हो जाने के बाद निगम प्रशासन आगे की फाइल नहीं बढ़ा रहा है जिसके कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पार्षद ने निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों में उनके वार्ड की समस्या का हल नहीं निकाला गया तो फिर वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

नहीं पहुंचते पानी के टैंकर
पार्षद समेत वार्डवासियों ने बताया कि पठा मस्जिद, टॉवर वाली गली, गणेश मंदिर, मजार फर्श, बजरंग रिपटा जैसे क्षेत्रों में न तो राजघाट के नलों से पानी पहुंचता है और न ही टैंकरों से यहां पर पानी पहुंचाया जा सकता है। इसलिए इस क्षेत्र में यदि बोरिंग से पाइपलाइन बिछ जाए तो सारी समस्या दूर हो जाएगा। निगम प्रशासन ने वार्डवासियों की समस्या सुनने के बाद जल्द ही इस दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया है।

Home / Sagar / महिला पार्षद ने वार्डवासियों के साथ मिलकर निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो