मिथुन राशि दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। पारिवारिकजनों का सहयोग मिल रहा है। किसी महिला से आज धन प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सचेत रहें।
सिंह राशि जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। मित्रों के सहयोग से अच्छे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज वाहन चलाते समय तेजी से बचें।
तुला राशि शुक्रवार का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा है। परिवार के सदस्यों से बात कीजिए, उन्हें समय दीजिए। इससे विवाद खत्म होंगे और प्रेम बढ़ेगा। आज किसी भी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास करना उचित नहीं है।
धनु राशि संतान की ओर से चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। बातचीत करते समय मधुर वाणी और संयमित भाषा का प्रयोग करना अच्छा रहेगा। विवाद हो सकते हैं। बहस करने से बचें।
मकर राशि गुस्सा आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। गुस्से की अधिकता से बचना है, बहस नहीं करनी है। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा, रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
कुंभ राशि नौकरीपेशा जातकों के लिए महत्वपूर्ण समय है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अधिक कार्य करना होगा। सीनियर से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने कार्यों को समय से पूर्ण करें। आज गाय को अपने हाथों से रोटी दें।
मीन राशि संगीत के प्रति प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में भी वृद्धि हाेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवारजनों का सहयोग मिल रहा है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। खर्च करते समय सावधानी बरतें।