scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 30 दिसंबर का राशिफल | Aaj ka Rashifal 30 December 2018 Hindi me | Patrika News
सहारनपुर

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 30 दिसंबर का राशिफल

Rashifal 20 December 2018 Dainik Rashifal Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or Meen Rashi

सहारनपुरDec 30, 2018 / 10:13 am

shivmani tyagi

saharanpur

rashifal 12 march 2019

aaj ka Rashifal 30 december 2018, राशिफल 30 दिसंबर 2018 रविवार आज का दिन सभी राशियों के लिए उत्तम है। आज वर्ष 2018 का आखरी रविवार है और अच्छी बात यह है कि आज दिन की शुरुआत दो शुभ योगों के साथ हो रही है। आज ”सर्वार्थ सिद्धि” योग और ”अमृत सिद्धि” योग बन रहे हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार आज चंद्रमा भी अपना स्थान परिवर्तन कर रहा है और कन्या की राशि में चंद्रमा आज रहेगा। रात को एक बार फिर से चंद्रमा अपनी स्थिति बदलेगा और तुला राशि में प्रवेश करेगा। गृहाें की चाल आैर स्थान परिवर्तन का सीधा असर आज मेष , मिथुन, कर्क , कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों पर पड़ेगा। इन राशि वालाें के लिए आज अच्छे याेग दिखाई दे रहे हैं। आज इन सभी राशि वालों को धन लाभ होगा और आैर रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। आईए जानते हैं सभी राशियाें का संपूर्ण राशिफल। क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन दोपहर बाद आपका मन चंचल हो जाएगा। आप अशांत भी खुद को महसूस कर सकते हैं। आज आप आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट भी आ सकती है लेकिन अच्छी बात यह है कि आज संतान सुख आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण कीजिए। आज कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिलाना आपके लिए शुभ है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना अच्छा नहीं रहेगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें और अगर आप निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए उचित नहीं है। आज निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना आपके लिए बेहद आवश्यक है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज मानसिक रूप से आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे लेकिन आज आपको थोड़ा सा संयमित रहना होगा। आज जल्दबाजी आपके स्वभाव में दिखाई देगी लेकिन ध्यान रहे लालचवस और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक हाे सकते हैं। भविष्य में इनका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। इसलिए कोई भी निर्णय करने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह कर लें। आज आपको दोनों से ही अच्छी सलाह मिलने वाली है। बातचीत करते समय शब्दों का सही चयन करना आपके लिए आज आवश्यक है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। छुट्टी का दिन होने के बावजूद आज आप व्यस्त रहेंगे और छोटे छोटे कार्यों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा गुस्से वाला है आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आप महसूस कर सकते हैं। इसलिए वाणी में मधुरता और स्वभाव में सरलता बनाए रखें। आज किसी पर भी बेवजह गुस्सा आपको नहीं करना चाहिए। आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से भी आपको बचने की आवश्यकता है जब तक कोई ना कहे किसी भी व्यक्ति को सलाह आज अपनी ओर से आपको नहीं देनी है। आज तुलसी जी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है। आज सीनियर से भी विवाद होने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। इसलिए अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें और सहकर्मियों के सहारे कोई भी कार्य ना छोड़ें आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए श्री हनुमान का स्मरण करने मात्र से आपके सभी रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। दोपहर बाद अच्छे योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज किसी ऐसे मित्र से आपकी मुलाकात होगी जो आपका मन को प्रसन्न कर देगा। आज कुछ ऐसे लोगों से भी आपको मिलने का मौका मिलेगा जो भविष्य में आप के काम आने वाले हैं। आपके व्यापार और कारोबार में वृद्धि का माध्यम बनने वाले हैं। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का माैका भी आपको मिलेगा। मन आपका आज शांत रहेगा संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी लेकिन आज बच्चों के स्वास्थ्य पर मौसम का असर पड़ सकता है। इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपके लिए घर से बाहर का खाना उचित नहीं है जब आप घर से बाहर हों, तो खाने-पीने की वस्तुओं में ध्यान रखें। आज बाहर का खाना पेट के विकार का कारण बन सकता है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज आप खुद को अधिक मजबूत और बुद्धिमान महसूस करेंगे। आज आत्मविश्वास से आप भरे रहेंगे लेकिन जल्दबाजी अच्छी नहीं है कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छी तरह से सोच समझना आज आपके लिए बेहद आवश्यक है। आज कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए रोजगार का माध्यम बनेंगे। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज मित्रों का भी भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। सड़क पार करते समय आज सावधानी बरतें और वाहन चलाते समय भी रफ्तार से दूरियां बनाकर रखें। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको अच्छे फल मिलेंगे और सफलता भी मिलेगी।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज छोटे-छोटे कार्यों में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज मानसिक रूप से आपको रिलैक्स महसूस करेंगे मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज किया गया अध्ययन आपके लंबे समय तक काम आने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आज साझे का व्यापार आपके लिए कम फायदेमंद रहने वाला है। आज साझीदार पर आप को आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ करने का समय है। आज घर से निकलते वक्त पानी पीकर निकलें ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और दुश्मन आपसे नजरें नहीं मिला पाएंगे खुद ही वह परास्त हो जाएंगे और आपके कार्यों में अवरोध पैदा नहीं कर पाएंगे।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य है दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर बाद दैनिक कार्यों में कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, लेकिन इन सभी समस्याओं का आप आसानी से उपाय निकाल लेंगे। आज जीवन साथी के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ आशंकाएं बनी हुई हैं। आज अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। व्यवहार में भी आपको आज सरल स्वभाव रखना चाहिए ऐसा करने से दूसरे लोग आप से प्रभावित होंगे और उनके मन में आपके प्रति अच्छे भाव जागृत होंगे। आज लोग आपकी बात को सुनेंगे और आपको ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा जहां नए लोगों की आपको जान पाएंगे। इसलिए आज बोलते वक्त सही शब्दों का चयन करना आपके लिए आवश्यक है। आज कोई भी ऐसा शब्द अपने मुख से आपको नहीं निकालना चाहिए जो दूसरों को आघात पहुंचाता हो। आज आपका मुस्कुराता हुआ चेहरा आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देगा इसलिए खुश रहिए सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। आज छुट्टी का दिन होने के बावजूद काम की अधिकता रहेगी। कार्यों की अधिकता रहने से आप खुद को शारीरिक रूप से थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम को परिवार में कुछ ऐसे मेहमानों का आगमन हो सकता है, जो आपका मन प्रसन्न कर देंगे और परिवारिक माहौल भी इससे बेहतर हो जाएगा। आज बच्चों से बातें करें परिवार को समय दें। शाम के समय परिवार के साथ आज गपशप भी आप कर सकते हैं। ऐसा करने से आपसी सौहार्द और प्रेम में बढ़ोतरी होगी आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद आपको मिलेगा और बुजुर्ग व्यक्ति की वजह से आपको धन लाभ भी आज होने के योग दिखाई दे रहे हैं।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज मन आपका चंचल बना रहेगा अशांत रहेगा मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण आपको करना चाहिए। आज आलस आप को घेरने की कोशिश करेगा। आपकी राशि में कर्म प्रधान है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उन्हें आपको सफलता मिलेगी लेकिन आलस कुंडली मारे बैठा हुआ है। इसलिए आलस आपको सुबह से ही घेरने की कोशिश करेगा इसलिए अपने कार्यों पर आज आपको ध्यान देना चाहिए। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज ट्रांसफर की आशंकाएं भी आपके साथ दिखाई दे रही हैं।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज आपके व्यवहार में बदलाव परिवार के जन महसूस कर सकते हैं। अचानक बदलाव उनको असहज भी लग सकता है। इसलिए अगर आप अपने अंदर कोई बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं ताे धीरे-धीरे ही अपने व्यवहार में लाइएगा। आज आसपास का माहौल आपको कष्टदायक लग सकता है लेकिन अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी से भरपूर प्रेम और भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। अगर आप कारोबारी हैं व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज कारोबार में वृद्धि कर सकते हैं व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं पिछले कई दिनों से अगर कोई नई योजना पर आप काम कर रहे थे तो आज उस योजना का श्रीगणेश करने का समय हैं। नए कार्याें के लिए उत्तम दिन है। आज नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिश्रित भाव वाला आज रहने वाला है। आज उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे कभी खुशी कभी गम जैसे हालात बने रहेंगे लेकिन आपको बहुत ज्यादा खुश और बहुत ज्यादा दुखी होने की आवश्यकता नहीं है। आज आपके भाग्य में सकारात्मक ऊर्जा बनी हुई है। आज भौतिक सुख भी आपकी राशि में दिखाई देता है। अगर आप पिछले कई दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज इस योजना को सफलता मिलेगी आज वाहन सुख आपकी राशि में दिखाई देता है। आज गाय को अपने हाथों से गुड़ खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज आत्मविश्वास से आप भरे रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज आपको पहले से अधिक जिम्मेदार महसूस करेंगे। आज आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा जहां लोग आपको जानेंगे सुनेंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज राजनीतिक करियर भी आपका अच्छा दिखाई देता है। राजनीति में सीनियर से आपको अच्छे फल मिल सकते हैं आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी चाहिए आज किसी से भी घृणा आपको नहीं करनी चाहिए। आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है लेकिन जल्दबाजी में और लालचवस लिए गए निर्णय परेशानी का कारण बन सकते हैं। मानसिक परेशानी आपको उठानी पड़ सकती है इसलिए आज सरल स्वभाव बनाए रखें और सोच समझकर ही कदम आगे बढ़ाइए।

Home / Saharanpur / मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 30 दिसंबर का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो