scriptमेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का बुधवार आज का राशिफल | aaj ka rashifal 4 december 2019 today horoscope in hindi | Patrika News
सहारनपुर

मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का बुधवार आज का राशिफल

Rashifal In Hindi 4 December 2019
सभी राशियों का चंद्र राशिफल से जानिए भविष्यफल

सहारनपुरDec 04, 2019 / 08:23 am

shivmani tyagi

Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

aaj ka rashifal in hindi 4 december 2019 बुधवार आज वज्र योग बन रहा है। चंद्रमा कुंभ राशि में ही विराजमान है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी राशियों का राशिफल बता रहे हैं आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ और प्रोफेसर राघवेंद्र

मेष राशिफल आज का राशिफल mesh rashifal
दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है लेकिन आपको आज धैर्य रखना होगा। जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने से बचें। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा और रिश्तो में मजबूती आएगी। आज परिवार को समय दीजिए। बच्चों के साथ आज कहीं घूमने भी आ जा सकते हैं।

वृष राशिफल hindi rashifal patrika वृष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आपके कार्यों में जो कठिनाइयां चल रही थी उनमें आज कमी आएगी और रुके हुए कार्य सफल होंगे। ध्यान रहे आज परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा सा कठिनाई भरा हो सकता है। व्यापारियों और कारोबारियों को जल्दबाजी नहीं करनी है। दिन अच्छा है सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं।

मिथुन राशिफल today rashifal In Hindi गुस्सा आज आप को घेरने की कोशिश कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। ऐसे में आप को शांत रहना चाहिए। गुस्से से आपको बचना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे लेकिन आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशिफल aaj tak rashifal today कर्क राशि वाले आज खुद को अनोखी ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन ध्यान रखिएगा गुस्से की अधिकता से आपको भी बचना होगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए खर्च करते समय सचेत रहें। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

सिंह राशिफल aaj ka rashifal hindi कन्या राशिफल today hindi horoscope rashifal मानसिक चिंताएं आज आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आपकी बहस हो सकती है। बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। इससे विवाद बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको सचेत रहना होगा। खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें।
तुला राशि दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति से विवाद होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए बहस करने से बचना है। ऐसी कोई भी बात आपको नहीं कहनी है जो दूसरों को आघात पहुंचाती हो बुरी लगती हाे। बुधवार आज कारोबार में लाभ के योग बने हुए हैं। साझे का कारोबार अच्छे लाभ देने वाला है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय करें तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय भविष्य के लाभ को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल बुधवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करें। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। आज चिकित्सा पर आपको खर्च करना पड़ सकता है। आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। आज आर्थिक रूप से आप परेशानी में घिर सकते हैं। इसलिए धन का सदुपयोग करना ही आज आपके लिए उचित रहेगा। अच्छी बात यह है कि किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धन लाभ के योग भी आपकी राशि में आज बने हुए हैं।
धनु राशिफल 4 नवंबर 2019 बुधवार का दिन धनु राशि वालों के लिए भी थोड़ा सा चिंता वाला रह सकता है। संयमित रहने की आवश्यकता है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। अगर पिछले दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे ताे उत्तम योग बने हुए हैं। कारोबार और व्यापार में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
मकर राशिफल मकर राशि वालों को आज जल्दबाजी में निर्णय करने से बचना होगा। व्यवहार में चिड़चिड़ापन या गुस्सा नहीं रखना है। मधुर वाणी से ही आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात के योग भी आज आपकी राशि में बने हुए हैं। यह मुलाकात आपके मन को प्रसन्न कर देगी। पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। आज परिवार को समय दीजिए। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा।

कुंभ राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए समय अच्छा है। अगर पिछले कई दिनों से आप परेशानियां उठा रहे थे, आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे तो आज से आपका अच्छा समय शुरु होने वाला है। आज आपकी जिम्मेदारियों में विस्तार हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। आज कुछ ऐसे कार्यक्रमों में आपको शामिल होने का अवसर मिलेगा जहां आप नए लोगों से मिलेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशिफल बुधवार का दिन मीन राशि वालों के लिए थोड़ा सा कष्टदायी हाे सकता है। जाे जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दोपहर का समय कष्टदायक है। बातचीत करते समय आपको सही शब्दों का चयन करना चाहिए। ऐसे शब्द नहीं कहने हैं जो दूसरों को परेशान करते हों आघात पहुंचाते हों। आज किसी की भी बुराई करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। सकारात्मक ऊर्जा अपने अंदर इकट्ठा कीजिए। सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे कदम बढ़ाए आपको सफलता मिलेगी।

Home / Saharanpur / मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का बुधवार आज का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो