scriptआज इन राशि वाले लोगों की चमकेगी किस्मत, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे | aaj ka rashifal in hindi 1 august | Patrika News
सहारनपुर

आज इन राशि वाले लोगों की चमकेगी किस्मत, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

कैसा रहने वाला है आज आपका दिन बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

सहारनपुरAug 01, 2018 / 10:17 am

lokesh verma

Rashifal

आज इन राशि वाले लोगों की चमकेगी किस्मत, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज आपके आसपास माहौल खुशी वाला रहेगा। आज अगर कोई नया कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए समय उचित है। आज नए कार्य में सफलता मिलने वाली है। व्यवहार में आपको सरलता रखनी होगी, सरलता से ही आज आपके सारे काम होते चले जाएंगे।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है, लेकिन आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आज दुश्मन विरोध कर सकते हैं। आज दुश्मनों से दूर रहने की आवश्यकता है। किसी की आलोचना करने से भी आज आपको बचना है। आज ईश्वर का स्मरण करने से आपको आत्मिक और मानसिक संतुष्टि मिलेगी वाणी में मधुरता बनाए रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज आपको कार्य की अधिकता के चलते थकान महसूस हो सकती है, लेकिन ऊर्जा निरंतर बनी रहेगी। आज ध्यान लगाने से आपको मानसिक राहत मिलने वाली है। आज मन को शांत करने के लिए अच्छा संगीत भी सुन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन आप करेंगे ओर कार्यों के मुताबिक आज का दिन उत्तम है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। आज सहकर्मियों का भी आपको सहयोग मिलने वाला है। आज दूसरों के प्रति सकारात्मक रवैया रखने से दैनिक कार्य में गति आएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज कार्य के मुताबिक आपको फल नहीं मिलेंगे। इससे आप खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। नकारात्मक विचार आज आपको घेरने की कोशिश करेंगे, लेकिन सावधान रहना है। नकारात्मक विचारों से आज बचना है। सकारात्मकता से आज आपको ऊर्जा मिलने वाली है। आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज दोस्तों के साथ समय बीतेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ शॉपिंग करने से प्रेम की अनुभूति होगी, परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। आज परिवार जनों के साथ समय बिताना उत्तम है। आज दूसरों की बात का बुरा मानने से पहले खुद का आकलन करने की आवश्यकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति आज आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। सचेत रहने की आवश्यकता है। जब घर से बाहर हों तो खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। आज अधिक भोजन भी आपको कष्ट दे सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में आज लाभ के योग बन रहे हैं। आज पारिवारिक माहौल में भी सुधार होगा। परिवार के सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। अच्छी बात यह है कि आज भाग्य आपके साथ है और विरोधी आज खुद ही परास्त होने वाले हैं। आज आपको किसी का बुरा नहीं सोचना है। आलोचना करने से बचना है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज विरोधी चाहकर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे, लेकिन आपको अपने व्यवहार में सरलता रखनी होगी। वाणी में मधुरता बनाए रखिए। आज आपके व्यवहार से विरोधी खुद ही परास्त होने वाले हैं। अगर आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो सफलता आपको मिलने वाली है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है, मित्रों का सहयोग मिलने वाला है। आज घूमने फिरने में आपका मन ज्यादा लगेगा। आज हंसी-ठिठोली भी आप कर सकते हैं। आज आपको चिंतन से बचना है। आज बेवजह की चिंताएं आप को घेरने की कोशिश करेंगी, लेकिन ध्यान रहे कि आज आपका दिन मौज मस्ती करने का है। इसलिए सरल और शांत रहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज स्वास्थ्य में सुधार होने के योग बन रहे हैं। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित है तो उसमें आज लाभ मिलने के योग हैं। आज कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से मन बना लें। आज दृढ़ता से कदम उठाना बेहद जरूरी है किसी भी कार्य में कदम आगे बढ़ाने के बाद पीछे नहीं हटना है सफलता आपको मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए भी दिन आज अच्छा है। आज आपका खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यह खर्च आपको खुशी देगा। आप यात्रा के साथ दोस्तों पर और मनोरंजन के कार्यों में खर्च करेंगे। दोपहर बाद आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। ध्यान रहे आज आपको किसी से भी बहस नहीं करनी है। आज बहस करने से परिवार के सदस्यों के साथ बीच मनमुटाव के हालात पैदा हो सकते हैं। इसलिए बहस करने से बचें और व्यवहार में सरलता आज बनाए रखें।

Home / Saharanpur / आज इन राशि वाले लोगों की चमकेगी किस्मत, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो