scriptदैनिक राशिफलः जानिए आज किन राशि वालाें काे हाेगा धनलाभ आैर क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे | Aaj ka rashifal in hindi 16 august 2018 | Patrika News
सहारनपुर

दैनिक राशिफलः जानिए आज किन राशि वालाें काे हाेगा धनलाभ आैर क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Today horoscope Dainik rashifal यानि आज के राशिफल से जाने भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

सहारनपुरAug 27, 2018 / 08:32 am

shivmani tyagi

Dainik Rashifal

दैनिक राशिफल

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज नौकरी में प्रमोशन के योग मेष राशि वालों के लिए बने हुए हैं, लेकिन आपको आज सावधानी बरतनी होगी। अपने कार्यों में लापरवाही नहीं करनी है। कार्यों में लापरवाही से आपके होने वाले काम बिगड़ सकते हैं। इसलिए आज अपना कार्य किसी दूसरे व्यक्ति पर या सहकर्मी पर ना छोड़े। अपने कार्यों को खुद ही पूर्ण करें। आज दिन भर आप कार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं। आज अपने राज किसी को नहीं बताने हैं। आज मित्रों का लाभ आपको मिलने जा रहा है और अचानक धन लाभ के योग भी आपके लिए बने हुए हैं। ध्यान रहे आज किसी भी सहकर्मी की चुगली नहीं करनी है। इससे आपके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। भाग्य उदय के लिए श्री गणेश का ध्यान करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर है। आज आपके पुराने कार्य आपके काम आने वाले हैं और सीनियर आज आपसे खुश रहेंगे। अगर आप राजनीति में हैं तो आज आपके कार्यों में विस्तार हो सकता है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो बॉस आपके कार्यों से खुश दिखाई देंगे और अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में भी आज बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं। इस सब के बावजूद आज अचानक खर्च की आशंकाएं भी आपके लिए दिखाई दे रही हैं। इसलिए आज खर्च संभलकर कीजिएगा। अनावश्यक वस्तुओं को खरीदने से आज बचना है। आज आपकी कोई जरूरी वस्तु या दस्तावेज खाे सकते हैं, इसलिए ध्यान रखिएगा और यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी आपको आज बरतने की जरूरत है। आज किसी पेड़ को पानी दीजिएगा इससे आपके भाग्य उदय होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सचेत रहने के लिए है। आज आपको सावधान रहना होगा। आज काफी लोग आपकी ओर देख रहे हैं उनकी नजर आपको लग सकती है। आज विराेधी एक माैके की तलाश में रहेंगे। आपकी प्रगति से कुछ लोग नाराज हैं लेकिन आपको अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखनी है। वाणी में मधुरता बनाए रखनी है। आज विरोधियों को जीत लेने का यही एक मंत्र है। आज परिवार को समय आपको देना चाहिए और जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले जीवनसाथी से सलाह कर लें। आज दिनभर कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन आप सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता आपको सता सकती है। इसलिए ध्यान रहे परिवार में अगर किसी बुजुर्ग व्यक्ति की दवाई चल रही है तो वह समय से दवाई लेते रहें।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज कर्क राशि वालों के लिए कम बोलना ही सफलता का मंत्र है। आज अधिक बोलने से बहस और विवाद के कारण बन सकते हैं। इसलिए आज वाणी में मधुरता बेहद जरूरी है। आज नुकसान की आशंकाएं भी आपके लिए बनी हुई हैं। इसलिए अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। आज प्रभु का स्मरण कीजिए और मन को शांत करने के लिए अच्छा म्यूजिक सुने। आज गुस्से से नहीं बल्कि प्रेम से आपके काम होने वाले हैं। इसलिए विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखिएगा। आपके अंदर दूसरों को प्रभावित करने की अपार क्षमता है। आप अपने स्वभाव और वाणी से गुस्साए लोगों को भी शांत कर लेते हैं और यही हुनर आज आपके काम बनाने वाला है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज परिवारजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर पिछले लंबे समय से आप सपनों का आशियाना बनाने या खरीदने की योजना में लगे हुए हैं तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आप का मन चंचल बना रहेगा, जिससे आपको बड़े निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से बात कर सकते हैं। आज अच्छी सलाह मिलने वाली है। आज मानसिक रूप से आप थोड़ी परेशानी भी महसूस कर सकते हैं। तनाव हावी हो सकता है। इसलिए मन को खुश रखें शांत रखें। आज नए कपड़े अपने लिए खरीद सकते हैं। आज घर से निकलने से पहले अच्छी तरह तैयार होकर निकलें इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन को शांत करने के लिए अच्छा संगीत सुनना आज आपके लिए बेहतर है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुद को प्रस्तुत करने का है। आज लोग आपकी बातें सुनेंगे। आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे और आपके व्यक्तित्व का गुणगान करेंगे, लेकिन यह सब तभी संभव होगा जब आप अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखेंगे। क्रोध को एक तरफ कर देंगे और वाणी में मधुरता बनाए रखेंगे। ध्यान रहे आज वाहन चलाते समय लापरवाही नहीं बरतनी है। वाहन चलाते समय आपको अतिरिक्त सचेत रहना होगा। आज सड़क पर दूसरे व्यक्तियों की लापरवाही का खामियाजा भी आप को भुगतना पड़ सकता है। आज बहस करने से आपको बचना है, और निवेश करने से भी आज बचना है आज निवेश करने के लिए उचित समय आपके लिए नहीं है।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है आज आपको अपना आकलन करना होगा। आईने के सामने खड़े होकर खुद से बातें कीजिएगा और यह देखिएगा पिछले कुछ दिनों से जो कार्य आप कर रहे हैं क्या वह उचित हैं ? आप जिन दोस्तों में बैठ रहे हैं जिस संगत में आप बैठ रहे हैं उनका आपके व्यक्तित्व पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए अभी समय है सावधान हो जाइए। आज का दिन प्रेम की बरसात आप पर करने वाला है। आज प्रिय से आपको भरपूर प्रेम मिलने वाला है। आज अधिकारी वर्ग से भी आपके काम बनेंगे अगर आप की शादी अभी तक नहीं हुई है तो आज अच्छा रिश्ता आपके लिए खुद चलकर घर आ सकता है। आज शेयर बाजार में आपके लिए लाभदायक दिखाई दे रहे हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं, लेकिन आपको आज बेहद सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसान का कारण बन सकता है। आज संपत्ति से आपको लाभ के योग बने हुए हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में भी आज वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन आज आपको धैर्य बनाए रखना होगा लालच और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बनेंगे। आज जीवनसाथी से किसी भी तरह का झूठ बोलना आपके लिए उचित नहीं है। इससे पारिवारिक और वैवाहिक जीवन का माहौल गर्मा सकता है। आज जीवनसाथी को समय दें और परिवार को भी आज समय देना जरूरी है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज आप दिनभर घरेलू कार्यों में उलझे रहेंगे। आज किसी महिला मित्र से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। किसी महिला मित्र की सहायता आज आपको करनी पड़ सकती है। आज मित्रों के साथ आपका समय अच्छा बीतने वाला है। आज कुछ अलग करने का दिन आपके लिए है, पिछले कई दिनों से अगर आप कुछ अलग कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं साेच रहे हैं तो आज उचित समय है। आज आपको सफलता मिलेगी और लोग आपके कार्यों को समझेंगे आज लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं। भाग्य आपके साथ हैं और यह सब आपके जीवनसाथी की वजह से आज होने वाला है।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज मकर राशि वाले दिनभर चिंताओं में घिरे रहेंगे। आज आपका मन एक जगह नहीं लगेगा और आपके विचार बदलते रहेंगे। बदलते विचारों के कारण आप निर्णय लेने में भी खुद को कमजोर महसूस करेंगे आज आप दूसरों की चिंता में उलझे रहेंगे। इसलिए उन चिंताओं को छोड़िए जिनका असर सीधे आपके जीवन पर नहीं पड़ रहा है। अपने काम पर ध्यान लगाइए आज शारीरिक कष्ट भी आपको उठाना पड़ सकता है। अगर आप किसी पुराने रोग से ग्रसित हैं, तो दवाएं लेना ना छोड़े। लगातार दवाई लेते रहें और जब घर से बाहर हो तो खाने पीने की वस्तुओं का भी ध्यान रखें आज भोजन की अधिकता भी पेट का विकार का कारण बन सकती है। आज बच्चों के लिए घर जाते समय कोई उपहार लेकर जाएं कोई ऐसी वस्तु जिस के लिए बच्चे पिछले काफी दिनों से मांग कर रहे थे वह भी आज खरीद सकते हैं इससे परिवार का माहौल अच्छा होगा और प्रेम बढ़ेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। आज का दिन किसी मौके से कम नहीं है, लेकिन इसको कैसे भुनाना है यह आपके विवेक और कार्य करने की क्षमता पर निर्भर है। आज अचानक लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं। जिन रास्तों से अपने लाभ के बारे में सोचा भी नहीं होगा आज वहां से भी आपको लाभ मिल सकता है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। आज किसी ऐसे कार्यक्रम में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा जहां लोग आपको सुनेंगे और आपके विचारों से प्रभावित होंगे। आज दुश्मन खुद ही पराजित होने वाले हैं। निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी काले कुत्ते को अपने हाथ से रोटी दीजिएगा। अगर कुत्ते ने रोटी को खा लिया तो समझिए आप कसम है ठीक है और आपके बिगड़े हुए काम गति पकड़ने वाले हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपके रुके हुए कार्य को गति मिलेगी। आज परिणय बंधन में आप बंध सकते हैं। इसके लिए प्रस्ताव आ सकते हैं। आज प्रिय से मुलाकात आपकी हो सकती है। दोपहर बाद आपको शुभ समाचार मिलेंगे। इसके योग बने हुए हैं। आज दिन भर आप कार्यों में उलझे रहेंगे, व्यस्तता रहेगी भागदौड़ रहेगी। बावजूद इसके शारीरिक थकान नहीं रहेगी और आज अनोखी ऊर्जा का संचार आपके शरीर में होने वाला है और इसी ऊर्जा के बल पर आप सारे काम आसानी से पूरे कर लेंगे। आज उन वस्तुओं की उपलब्धता भी आपके लिए होने वाली है जिनके लिए आप पिछले कई दिनों से योजना बना रहे थे और खरीदना चाह रहे थे।

Home / Saharanpur / दैनिक राशिफलः जानिए आज किन राशि वालाें काे हाेगा धनलाभ आैर क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो