scriptराहत : सहारनपुर में स्कूल वाहन संचालकाें की हड़ताल खत्म, जानिए कैसे बनी सहमति | bus operators strike End, today school bus come on road in Saharanpur | Patrika News
सहारनपुर

राहत : सहारनपुर में स्कूल वाहन संचालकाें की हड़ताल खत्म, जानिए कैसे बनी सहमति

खबर की खास बातें
नए कानून के विराेध में चल रही थी हड़ताल
अब प्रशासनिक अफसराें के साथ हुई बैठक
बीतचीत के बाद ऑपरेटर्स ने की हड़ताल खत्म

सहारनपुरAug 30, 2019 / 04:27 pm

shivmani tyagi

meeting.jpg

meeting

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में लागू हुई नई मोटर वाहन नियमावली के खिलाफ हड़ताल पर चल रहे स्कूल वाहन संचालकों ने अपनी हड़ताल को खत्म कर दिया है।

अब स्कूली वाहन सड़कों पर लौट आएंगे। शुक्रवार काे बस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और स्कूल संचालकाें ने प्रशासनिक अधिकारियाें के साथ मीटिंग की। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मीटिंग के बाद ऑपरेटर्स ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। हड़ताल खत्म किए जाने के इस निर्णय के बाद अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है।
गर्लफ्रैंड बाेली घर पर अकेली हूं, ब्वायफ्रेंड घर पहुंचा ताे नजारा देख खिसक गई पैराें तले से जमीन

सरकार की नई परिवहन नीति के खिलाफ बस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने हड़ताल कर दी थी। 28 व 29 अगस्त को स्कूली वाहन नहीं चले थे जिसका खामियाजा स्कूली बच्चों और अभिभावकों को उठाना पड़ा था। 30 काे भी हड़ताल जारी रही। इस हड़ताल ने पूरे जिले को प्रभावित कर दिया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हड़ताल की गई। अब एसोसिएशन पदाधिकारियाें ने कह दिया कि शनिवार से स्कूली वाहन सड़कों पर दाैड़ेंगे।
Key To Success: शारीरिक अक्षमता से न हों उदास, निरंतर प्रयास से मिल सकती है बड़ी सफलता, देखें इस सफल इंसान की कहानी

जिला सहारनपुर स्कूल बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग सिंघल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि अभी हमारा विरोध जारी रहेगा लेकिन तत्कालिक रूप से जाे कुछ राहत देने की बात प्राशसनिक अफसराें से हुई जिस आधार पर हड़ताल काे खत्म कर दिया गया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / राहत : सहारनपुर में स्कूल वाहन संचालकाें की हड़ताल खत्म, जानिए कैसे बनी सहमति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो