scriptगर्लफ्रैंड बाेली घर पर अकेली हूं, ब्वायफ्रेंड घर पहुंचा ताे नजारा देख खिसक गई पैराें तले से जमीन | Parents see daughter cell phone chat and take big action | Patrika News
सहारनपुर

गर्लफ्रैंड बाेली घर पर अकेली हूं, ब्वायफ्रेंड घर पहुंचा ताे नजारा देख खिसक गई पैराें तले से जमीन

खबर की खास बातें
लड़का लड़की रोज करते थे चैट
परिजनों के हाथ लग गया फोन
लड़के को बुला लिया घर
इसके बाद की जमकर धुनाई

सहारनपुरAug 29, 2019 / 11:09 pm

shivmani tyagi

facebook.jpg

facebook

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की यह घटना आपके रोंगटे खड़े कर देगी। लड़का-लड़की आपस में रोज चैट कर करते थे लेकिन एक दिन फोन लड़की के परिजनों के हाथ लग गया। परिजनाें ने चैट देखी ताे लड़के को चुपके से मिलने के लिए घर बुला लिया। जब लड़का घर पहुंचा ताे उसकी जमकर पिटाई की बाद में इसे पुलिस के हवाले कर दिया।
घंटाघर के पास रहने वाला एक लड़का कोतवाली मंडी क्षेत्र की लड़की से पिछले कई दिनाें से लगातार चैट कर रहा था। एक दिन लड़की का फोन उसके परिजनों के हाथ लग गया और परिजनों ने भी लड़के से चैटिंग शुरू कर दी। परिजनों ने इस लड़के को बिल्कुल भी भनक नहीं लगने दी और चैटिंग में ही उसे मिलने के लिए घर बुला लिया। परिजनाें ने लड़की बनकर लड़के से कहा कि वह घर पर अकेली है। यह सुनकर लड़का खुशी-खुशी लड़की से मिलने के घर पहुंचा लेकिन वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
लड़की के परिजनों ने पहले ताे इस लड़के की जमकर खातिरदारी की बाद में इसे पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना सहारनपुर में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में कोई लिखित कार्रवाई नहीं की थी इसलिए हम आपको लड़का और लड़की की पहचान नहीं बता रहे हैं। यह जरूर बता देते हैं कि, लड़का लड़की दोनों ही पढ़ने वाले हैं और फेसबुक से दाेनाें के बीच बात हुई शुरु हुई थी।
जब लड़के के परिजनों को इस घटना का पता चला तो वह भी पुलिस थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हे भी पूरी घटना की जानकारी दी। कोतवाली मंडी पुलिस का यही कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है अभी किसी और से कोई तहरीर नहीं आई है अगर किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर आती है तो उचित कार्यवाही तहरीर के आधार पर की जाएगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / गर्लफ्रैंड बाेली घर पर अकेली हूं, ब्वायफ्रेंड घर पहुंचा ताे नजारा देख खिसक गई पैराें तले से जमीन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो