scriptदेवबंद विधायक कुंवर बृजेश का देवबंद दारुल उलूम को लेकर विवादित बयान | Deoband MLA Kunwar Brijesh Singh controversial statement | Patrika News
सहारनपुर

देवबंद विधायक कुंवर बृजेश का देवबंद दारुल उलूम को लेकर विवादित बयान

नामांकन के पहले दिन नामांकन करने पहुंचे थे बृजेश सिंह, मीडिया कर्मियों से बात करते हुए देवबंद दारुल उलूम पर दिया विवादित बयान

सहारनपुरJan 22, 2022 / 11:51 pm

Shivmani Tyagi

dbd_vdk.jpg

नामांकन करने जाते देवबंद विधायक

सहारनपुर। चुनावी दौर में बयानबाजी के बीच देवबंद विधायक कुमार बृजेश सिंह ने देवबंद दारुल उलूम पर विवादित बयान दिया है। नामांकन के दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए देवबंद विधायक ने देवबंद दारुल उलूम को तालिबानी सोच का जन्मदाता बताया। उन्होंने कहा कि जिस दौरान तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था तभी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोले जाने की घोषणा की थी।
दरअसल देवबंद से भाजपा विधायक और विधानसभा चुनाव 2022 में देवबंद से ही भाजपा के प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह नामांकन के लिए सहारनपुर पहुंचे थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले वर्षों में काफी विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बही है और इसी के बल पर भाजपा फिर से उत्तर प्रदेश में रिपीट हो रही है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर की घोषणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस समय की थी जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इसके पीछे उन्होंने वजह बताई कि देवबंद दारुल उलूम तालिबानी सोच का जन्मदाता है। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए देवबंद विधायक ने इस दौरान उन्होंने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा एक बार फिर से 300 से अधिक सीटें लेकर सरकार बनाने जा रही है और भाजपा के मुकाबले में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में कोई दूसरी पार्टी नहीं है।

Home / Saharanpur / देवबंद विधायक कुंवर बृजेश का देवबंद दारुल उलूम को लेकर विवादित बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो