Weather Forecast Today यूपी में मौसम करवट बदल रहा है। इस वक्त सूबे के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने चेताया है कि, सर्दी का सितम झेल रहे यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब इसका कहर और बढ़ सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार, रविवार को यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह स्थिति बन रही है। शुक्रवार रात से ही इन इलाकों में बारिश शुरू हो सकती है, जो अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। यही नहीं उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह बादल छाए थे। फिर अचानक धूप निकाल आई। साथ ही, सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहा। शुक्रवार का मिनिमम टेम्प्रेचर 7 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 20 डिग्री सेल्सियस रहा।