पश्चिमी विक्षोभ इस बार कहर बरपाएगा। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 18 जनवरी की रात से मौसम अचानक बदल जाएगा। उत्तराखंड और यूपी के कई सारे हिस्सों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। और यह करीब पांच दिन यानि की 23 जनवरी तक मौसम के कुछ ऐसे ही रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 21 से 23 जनवरी तक अच्छी खासी बारिश हो सकती है। वैसे गुरुवार तक यूपी के कई जिलों में शीतलहर जारी रहेगी। यही नहीं शुक्रवार से इसमें और इजाफा हो सकता है। राजधानी लखनऊ में सर्दी अपना सितम बरपा रही है। तेज बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वैसे सुबह कोहरा छाया हुआ था। पर 12 बजे के बाद धूप निकली पर ठंड की वजह से धूप लाचार रह गई।