scriptLockdown 4.0 प्रवासी श्रमिकों काे यमुना पार करा रहे ग्रामीण गिरफ्तार | Lockdown 4.0 villagers arrested for migrant workers crossing Yamuna | Patrika News
सहारनपुर

Lockdown 4.0 प्रवासी श्रमिकों काे यमुना पार करा रहे ग्रामीण गिरफ्तार

Highlights
Lock down में आपने प्रवासी मजदूरों की यमुना पार करते हुए वीडियो आपने देखी हाेंगी। सहारनपुर पुलिस ने ऐसे तीन लोगों काे गिरफ्तार किया है जाे मजदूरों काे यमुना पार करा रहे थे।

सहारनपुरMay 19, 2020 / 10:23 pm

shivmani tyagi

srepolice.jpg

sarasawa

सहारनपुर। COVID-19 virus Corona virus के चलते किए गए लॉक डाउन ( Lockdown ) में प्रवासी मजदूरों की जान जाेखिम में डालकर यमुना पार करने की तस्वीरे आपने देखी हाेंगी। अब सहारनपुर पुलिस ( Saharanpur Police )
ने ऐसे तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है जो प्रवासी मजदूरों को यमुना पार करा रहे थे। इनके साथी पुलिस काे देखकर भाग गए।
यह भी पढ़ें

क्वारंटॉइन किए गए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी से मिलने पहुंच गए विधायक और एसडीएम

गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह प्रवासी मजदूरों को यमुना पार कराते थे और उनसे इसके एवज में पैसे लिया करते थे। यमुना को पार कराना जोखिम भरा कार्य है और ऐसे में किसी भी प्रवासी मजदूर की जान भी जा सकती है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि ग्रामीण इन प्रवासी मजदूरों को जानबूझकर यह कहते हैं कि उन्हें हम यमुना पार करा देंगे और वह सुरक्षित उत्तर प्रदेश में पहुंच जाएंगे।
यह भी पढ़ें

श्रमिकों को ट्रेन से भेजे जाने के दौरान व्यवस्था बिगड़ने पर रेलवे के इन अफसरों पर गिरी गाज

इस तरह लंबे दिनों से यमुना पार करके प्रवासी मजदूर हरियाणा से उत्तर प्रदेश आ रहे थे। पुलिस काफी प्रयास करने के बाद भी इन्हे नहीं रोक पा रही थी। अब जब पुलिस ने सभी तरह की पाबंदियां खत्म कर दी हैं और हरियाणा से बसों में बैठाकर मजदूरों को लाया जा रहा है तब भी मजदूरों के यमुना पार करने की घटना सामने आ रही थी। इस पर सरसावा पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ट्यूब मिली है जिसमें हवा भरकर ये प्रवासी मजदूरों काे यमुना पार करा रहे थे।
इन्हे किया गया है गिरफ्तार

Home / Saharanpur / Lockdown 4.0 प्रवासी श्रमिकों काे यमुना पार करा रहे ग्रामीण गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो