scriptLockdown भाकियू ने पुलिसकर्मियों पर बरसाए फूल, जय-जवान, जय-किसान के लगाए नारे | Lockdown: Bhartiya Kisan Union showered flowers upon police | Patrika News
सहारनपुर

Lockdown भाकियू ने पुलिसकर्मियों पर बरसाए फूल, जय-जवान, जय-किसान के लगाए नारे

Higlights

सहारनपुर में घंटाघर पर हुई पुलिसकर्मियों पर पुष्पवर्षा
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बरसाए फूल

सहारनपुरApr 20, 2020 / 11:41 am

shivmani tyagi

police123.jpg

saharanpur

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन काे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए और धरना देते हुए ताे आपने कई बार देखा हाेगा। अब भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों काे पुलिस पर पुष्प बरसाते हुए भी देख लीजिए। COVID-19 virus संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर के घंटाघर चाैक पर भाकियू पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा करते हुए उन्हे कोरोना कर्मवीर की उपाधि दी।
यह भी पढ़ें

अस्पताल में डिलवरी होने पर महिला में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि, अधिकारियों ने तुरंत लिया बड़ा फैसला

रविवार काे घंटाघर चाैक पहुंचे भारतीय किसान यूूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों पर जमकर पु्ष्पवर्षा की। इस दाैरान किसानों ने जय जवान, जय किसान के नारे भी लगाए। किसानों ने कहा कि सड़क पर जवान और खेत में किसान कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच भी डटे हुए हैं। यह कहते हुए किसानों ने पुलिसकर्मियों पर पुष्पवर्षा की और कहा कि यह समय संकट का है और ऐसे में पुलिसकर्मी ही हैं जाे फ्रंट लाइन पर आकर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

लॉकडाउन के दौरान पड़ोसी युवक की छेड़खानी का महिलाओं ने किया विरोध तो घर में घुसकर की मारपीट, तीन घायल

किसानों ने घंटाघर चाैकी चाैकी इंचार्ज तेजवीर सिंह, एसआई संजय कुमार, हैडकांस्टेबल ओमपाल, कांस्टेबल राहुल कुमार, राहुल नैन, सम्राट, विकास, मंजीत समेत हाेमगार्ड सोमवीर सिंह, मुस्तकीम, रविंदर पर पुष्पवर्षा की और कहा कि पुलिसकर्मी ही असली कोरोना कर्मवीर है जाे फ्रंट लाइन पर खड़े रहकर लाेगाें काे समझाने में जुटे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो