scriptलाेकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा युवा माेर्चा करने जा रहा है ये बड़ा काम, देंखे वीडियाे | Loksabha chunav 2019 Bjp Youth Leader will doing big work in up | Patrika News
सहारनपुर

लाेकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा युवा माेर्चा करने जा रहा है ये बड़ा काम, देंखे वीडियाे

भाजयुमाें पदाधिकारियाें ने कर ली बड़ी तैयारी। माेर्चा लाेकसभा चुनाव से पहले 10 लाख स्वयंसेवी बनाने जा रहा है प्रदेश में जानिए कैसे

सहारनपुरFeb 11, 2019 / 09:41 pm

shivmani tyagi

loksabha chunav 2019

भाजयुमाे सहारनपुर

सहारनपुर। भारतीय जनया युवा माेर्चा लाेकसभा चुनाव 2019 से पहले उत्तर प्रदेश में दस लाख स्वयंसेवियाें की टीम खड़ी करने जा रहा है। माेर्चे के जिलाध्यक्षाें ने सभी जिलाें में यह तैयारी कर ली है। माेर्चे की आेर से रविवार काे नमाें विद् नेशन अभियान के तहत ”नमाें अगेन” नाम से एक स्टीकर लांच किया गया। इस अवसर पर सहारनपुर में भी कार्यक्रम आयाेजित हुआ। यहां युवा शक्ति काे आगे के प्राेग्राम की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पहुंचे माेर्चे के प्रदेश मंत्री नितिश मलिक ने पत्रकाराें से वार्ता करते हुए कहा कि, भाजयुमाें देश का नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा आैर प्रतिभाशाली संगठन है। भायजुमाे राष्ट्रहित के मामलाें में सबसे आगे रहता है। इन दिनाें माेर्चा लाेकसभा चुनाव चुनाव 2019 की तैयारी में लगा है। पिछले एक वर्ष में 34 से अधिक कार्यक्रम माेर्चे की आेर से कराए गए। इन कार्यक्रमाें के जरिए सभी वर्गाें काे जाेड़ने का काम किया गया। इस अवधि में भाजयुमाें ने एक लाख स्वयंसेवी बना भी लिए हैं अब इस ग्राफ काे जल्द दस लाख तक पहुंचाया जाएगा। इस माैके पर इस कार्यक्रम के जरिए भाजयुमाें पदाधिकारियाें ने माेर्चे के कार्यकर्ताआें में जाेश भरने का काम किया आैर उनसे लाेकसभा चुनाव 2019 की तैयारियाें में जुट जाने का आह्वान किया गया। इस माैके पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महानगर महामंत्री रितिका शर्मा, कार्यक्रम संयाेजक मनीष साहनी, विपिन सलूजा, हितेश शर्मा, हिमाशु नारंग माैजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो