scriptडिजिटल लूट: हथियारों के बल पर गूगल-पे ट्रांसफर किए पैसे | miscreants did digital robbery, took money from Google Pay | Patrika News

डिजिटल लूट: हथियारों के बल पर गूगल-पे ट्रांसफर किए पैसे

locationसहारनपुरPublished: May 27, 2022 11:52:15 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

यूपी के सहारनपुर में लूट का अनोखा मामला सामने आया है। हथियारों के बल पर बदमाशों ने गूगल-पे के जरिए तीस हजार रुपये लूट लिए।

नशे की लत और मोबाइल की अवैध खपत ने बढ़ाई लूट की घटनाएं

नशे की लत और मोबाइल की अवैध खपत ने बढ़ाई लूट की घटनाएं

सहारनपुर। बदलते दौर में बदमाशों ने भी राहजनी और लूट का तरीका बदल दिया है। सहारनपुर में बदमाशों ने डिजिटल लूट शुरू कर दी है। हथियारों के बल पर एक व्यक्ति को रोकने के बाद बदमाशों ने उसे लूटना चाहा तो उसके पास पैसे ही नहीं थे। इसके बाद बदमाशों ने इस युवक का मोबाइल फोन लिया और गूगल-पे से पैसे अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। इस दौरान हथियारों के बल पर ही पासवर्ड लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
यह घटना देवबंद थाना क्षेत्र में हुई। यहां हथियारों के बल पर बदमाशों ने एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये लूट लिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पैसा पीड़ित के पास कैश नहीं था यानी जेब में नहीं था। जब बदमाशों को लगा कि वे लूट की वारदात को अंजाम देने में विफल हो रहे हैं तो उन्होंने गूगल-पे के जरिये पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया।
कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव जगदेई निवासी सुमित अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। रात में वह बाइक से घर लौट रहा था। सुमित के ही अनुसार अभी वह शाखन नहर के पास एक ईट भट्टे के निकट पहुंचा ही था कि बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे आतंकित करते हुए तलाशी ली लेकिन इसके पास पैसे नहीं थे। आरोप है कि पैसे नहीं होने पर बदमाशों ने सुमित के गूगल अकाउंट से 30 हजार 200 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
डिजिटल लूट की इस घटना की जानकारी पीड़ित ने देवबंद कोतवाली पहुंच कर दी। माना जा रहा है कि यूपी में डिजिटल लूट का यह पहला मामला है। देवबंद कोतवाली पुलिस ने घटना दर्ज कर ली है। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस अब इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो