सहारनपुर

सहारनपुर मंडल में लोगों पर 69 लाख से अधिक का जुर्माना, फिर भी लॉकडाउन का नहीं कर रहे पालन

Highlights 550 मुकदमों में हाे चुकी 2,830 की गिरफ्तारी 39,965 वाहन चेक किए गए 1,888 सीज 69 लाख जुर्मानें के बाद भी नहीं सुधर रहे लाेग  
2 min read
fine.jpg
fine

सहारनपुर। 69 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना भरने के बाद भी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के लाेग सुधरने काे तैयार नहीं है। सहारनपुर मंडल में लॉक डाउन का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस अब तक 69 लाख 65 हजार 800 रुपये का जुर्माना लगा चुकी है।

यह आंकड़े भले ही चौंका देने वाले हों लेकिन 100 प्रतिशत सही हैं। सहारनपुर डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर मंडल में अब तक धारा 188 के तहत 550 मुकदमें दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 2930 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जबकि 2821 लोग गिरफ्तार किए गए।

उन्होंने यह भी बताया कि सहारनपुर मंडल में लॉक डाउन का पालन कराने के लिए 172 बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियर पर अब तक 39 हजार 965 वाहनों को चेक किया जा चुका है। इनमें से 15 हजार 463 वाहनों के चालान किए गए जबकि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली पुलिस 1 हजार 888 वाहनों को सीज कर चुकी है।

अगर हम जिलेवार देखें तो मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) में अब तक 244 मुकदमें दर्ज किए गए हैं। इनमें 1314 लोगों पर कार्रवाई की गई और 1314 लोग गिरफ्तार किए गए। मुजफ्फरनगर में 83 बैरियर लगाए गए हैं और अब तक 19 हजार 405 वाहन चेक किए जा चुके हैं। इनमें से 7 हजार 092 वाहनों के चालान किए गए और 823 काे सीज कर दिया गया। जुर्माने की राशि 17 लाख 39 हजार 400 रुपये है।

इसी तरह से शामली ( Shamli ) में अब तक धारा 188 के तहत 61 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 244 लोगों को नामजद किया गया है। 161 गिरफ्तारियां हुई हैं और यहां लॉक डाउन का उल्लंघन कराने के लिए कुल 21 बैरियर बनाए गए हैं। इन बैरियर पर शनिवार शाम छह बजे तक 6 हजार 228 वाहनों को चेक किया गया और इनमें से 4 हजार 021 वाहन चालान किए गए जबकि 187 वाहनों को सीज कर दिया गया। यहां पर जुर्माने के रूप में शामली के लोगों पर अब तक 8 लाख 66 हजार रुपये जुर्माना लग चुका है।


अगर सहारनपुर पर नजर डालें तो सहारनपुर (Muzaffarnagar ) के आंकड़े बेहद चौंका देने वाले हैं। सहारनपुर में अब तक धारा 188 के तहत 245 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन मुकदमों में अभियुक्तों की संख्या 1 हजार 372 है। यानी इन 245 मुकदमों में 1 हजार 372 लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें से 1529 लोगों की धारा 151 के तहत गिरफ्तारी की गई। यहां जिलेभर में 172 बैरियर लॉक डाउन का पालन कराने के लिए बनाए गए हैं और इन 172 बैरियर पर अब तक 14 हजार 332 वाहन चेक किए जा चुके हैं। इनमें से 4 हजार 350 वाहनों के चालान किए गए हैं और सीज किए गए वाहनों की संख्या 878 है।

आप हैरान रह जाएंगे कि सहारनपुर के लोगों पर अब तक 44 लाख 19 हजार 800 रुपए का जुर्माना लग चुका है। बावजूद इसके लाेग अपने घरों से बेहवजह बाहर निकलनें से बाज नहीं आ रहे और कोरोना वायरस ( Corona virus ) के संक्रमण काे लेकर गंभीर नहीं दिख रहे।

Updated on:
04 Apr 2020 08:21 pm
Published on:
04 Apr 2020 08:20 pm