scriptसहारनपुर में शुक्रवार काे 70 से अधिक गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस | more than 70 people going to Namaz in Saharanpur arrested | Patrika News
सहारनपुर

सहारनपुर में शुक्रवार काे 70 से अधिक गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस

Highlights

शुक्रवार काे सुबह से ही मुख्य मस्जिदों पर तैनात थी फाेर्स
सिटी क्षेत्र में देर रात तक चलात रहा धरपकड़ का अभियान

सहारनपुरApr 03, 2020 / 11:34 pm

shivmani tyagi

police123.jpg

police

सहारनपुर। शुक्रवार की नमाज के मद्देनजर सहारनपुर में सुबह से ही चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। देवबंद से लेकर सहारनपुर तक मुख्य मस्जिदों के रास्तों पर पुलिस ने सुबह से ही गश्त की। इसका असर यह रहा कि अधिकांश मस्जिदों में नमाज नहीं हुई और लोगों ने अपने घरों पर ही नमाज पढ़ी।
यह भी पढ़ें

Noida में सीजफायर कंपनी के कारण Coronavirus की चपेट में आए मां-बेटे, 50 पहुंची संख्या, 8 ठीक होकर घर गए

बावजूद इसके पुलिस ने लोक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की। अकेले सहारनपुर सिटी क्षेत्र में 70 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से अधिकांश लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले थे तो कुछ ऐसे थे जो मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए अपने घरों से निकले थे।
यह भी पढ़ें

Breaking: जमात में लखनऊ गए सहारनपुर के 12 लाेग निकले कोरोना पॉजिटिव

सीओ सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि उनके सर्किल में जनकपुरी थाना क्षेत्र में 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कोतवाली देहात में 13 लोग गिरफ्तार किए गए। इसी तरह से कोतवाली सदर बाजार में तीन लोगों गिरफ्तार किए गए।
यह भी पढ़ें

यूपी के सहारनपुर तक पहुंचा कोरोना, 67 साल के जमाती की रिपाेर्ट आई पॉजिटिव

सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय ने बताया कि कोतवाली मंडी क्षेत्र में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि कुतुबसेर थाना क्षेत्र से भी कुछ लाेग गिरफ्तार किए गए। इनसे अधिकांश वह लाेग थे नमाज के समय सड़कों पर निकले थे। आशंका जताई जा रही है ये मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए घरों से निकले हाेंगे।
यह भी पढ़ें

शामली में कोरोना के तीन नए राेगी सामने आए, मचा हड़कंप

फिलहाल पुलिस इन पर लाेक डाउन उल्लंघन के चार्ज लगाए हैं। इस तरह अकेले सहारनपुर में शुक्रवार को 70 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए जिन्हें बाद में निजी मुचलकों पर छोड़ा गया।

Home / Saharanpur / सहारनपुर में शुक्रवार काे 70 से अधिक गिरफ्तार, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो