scriptस्मार्ट सिटी सहारनपुर में पुलिस चाैकी की बिल्डिंग पर चली निगम की जेसीबी | nagar nigam jcb breack police choki in up | Patrika News
सहारनपुर

स्मार्ट सिटी सहारनपुर में पुलिस चाैकी की बिल्डिंग पर चली निगम की जेसीबी

सहारनपुर में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाआे अभियान के दाैरान पुलिस चाैकी की बिल्डिंग भी गिरा दी। यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सहारनपुरJan 27, 2018 / 07:37 pm

shivmani tyagi

saharanpur news

सहारनपुर में निगम ने ढहाई पुलिस चाैकी

सहारपुर। अतिक्रमण हटाआें अभियान के तहत शनिवार काे सहारनपुर नगर निगम ने एतिहासिक निर्णय करते हुए पुलिस चाैकी की बिल्डिंग काे भी गिरा दिया। जब निगम का बुल्डाेजर पुलिस चाैकी की बिल्डिंग पर चला ताे लाेग हैरान रह गए। कुछ ही देर में निगम की जेसीबी ने पुलिस चाैकी की बिल्डिंग काे जमीन में मिला दिया। एसएसपी सहारपुर बबलू कुमार ने कहा है कि पुलिस चाैकी सराय की बिल्डिंग पुरानी थी जिसे गिरा दिया गया है। चाैकी बिल्डिंग के आस-पास जाे अन्य स्थाई अतिक्रमण है उसे भी हटवाया जाएगा। इसके लिए नाेटिस जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही स्थाई आैर अस्थाई अतिक्रमण काे हटवाकर रास्ते का चाैड़ीकरण कराया जाएगा। रास्ता चाैड़ा हाेने से लाेगाें काे राहत मिलेगी आैर बाजार में जाने वालाें के लिए भी रास्ता आसान हाे जाएगा।
बेहद पुरानी थी बिल्डिंग

शहर के बीचाे-बीच चाैकी सराय की बिल्डिंग बेहद पुरानी थी आैर जर्जर हाे चुकी थी। नगर में पिछले कुछ दिनाें से अतिक्रमण हटाआें अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत अब शहर के बीचाेबीच खड़ी चाैकी सराय की बिल्डिंग काे तुड़वाया गया है। एसएसपी सहारनपुर बबलू कुमार का कहना है कि अब पुरानी बिल्डिंग के स्थान पर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। उन्हाेंने बताया कि नई बिल्ड़िंग काे आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा ताकि कम जगह में अधिक से अधिक स्थान मिल सके आैर अतिक्रमण ना हाे। चाैकी सराय के आस-पास माैजूद अन्य अतिक्रमण काे भी हटाया जाएगा। इसके लिए आस-पास के दुकानदाराें काे नाेटिस भेजा गया है।
पुलिस चाैकी गिराए जाने से व्यापारियाें में हड़कंप

आपकाे यह जानकर हैरानी हाेगी कि नगर निगम ने पुलिस चाैकी की बिल्डिंग काे गिराया है लेकिन हड़कंप व्यापारियाें में मच गया है। दरअसल अब अतिक्रमण करने वाले व्यापारियाें आैर नगर के अन्य लाेगाें काे एेसा लगने लगा है कि जब निगम ने पुलिस चाैकी तक की बिल्ड़िंग काे गिरा है ताे एेेसे में व्यापारियाें काे प्रतिष्ठानाें की रक्षा कैसे हाेगी। व्यापारियाें की यह चिंता इसलिए भी है क्याेकि मुख्य बाजाराें में से लेकर काेर्ट राेड तक सहारनपुर में सर्वाधिक अतिक्रमण व्यापारियाें की आेर से किया गया है। ए यही कारण है कि पुलिस की चाैकी पर गाज गिरने के बाद अब व्यापारियाें की धड़कने बढ़ गई हैं।

Home / Saharanpur / स्मार्ट सिटी सहारनपुर में पुलिस चाैकी की बिल्डिंग पर चली निगम की जेसीबी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो