scriptमुस्लिम युवक से शादी के बाद गायब RSS नेता की बेटी को पुलिस ने किया बरामद | police recover a Hindu girl after marriage with Muslim boy saharanpur | Patrika News
सहारनपुर

मुस्लिम युवक से शादी के बाद गायब RSS नेता की बेटी को पुलिस ने किया बरामद

युवती के पिता ने युवक पर लगाया अपरण का आरोपप्रेम विवाह के बाद युवक-युवती सुरक्षा के लिए जा रहे थे हाईकोर्टकोर्ट जाते वक्त रास्ते से ही लड़की का कर लिया गया था अपहरण

सहारनपुरJul 06, 2019 / 08:03 pm

Iftekhar

saharanpur

मुस्लिम युवक से शादी के बाद गायब RSS नेता की बेटी को पुलिस ने किया बरामद

सहारनपुर. हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले आरएसएस नेता की पुत्री को मुस्लिम युवक से विवाह कर घर छोड़ने के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवती सहारनपुर जिले के एक गांव से बरामद किया है। इसके बाद उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने उसे हरियाणा की पुलिस को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें- TMC सांसद नुसरत जहां के जगन्नाथ यात्रा में शामिल होने पर उलेमा ने कही ऐसी बात, सुनकर उड़ जाएंगे होश

गौरतलब है कि युवती को हमीदा के रहने वाले एक मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह कर उसके साथ घर से भाग गई थी। इसके बाद युवती के पिता की शिकायत पर नबील नामक युवक के खिलाफ लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन इसी बीच युवक नबील और और उसकी पत्नी चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए पहुंचे। दोनों हाईकोर्ट में पेश होने के लिए 12 जून को चंडीगढ़ पहुंचे थे। इसी दौरान एक कार में आए कुछ लोगों ने लड़की को अगवा कर लिया था। उस वक्त युवक ने अपनी पत्नी के घर वालों पर उन्हें उठाकर ले जाने का आरोप लगाया था। वहीं, युवती के पिता नबील पर उनकी बेटी को छुपाकर रखने का आरोप लगा रहे थे।

ह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले के डीएम और एसपी एक साथ पहुंचे जेल

युवती के पिता की सिकायत पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने युलती को ढूंढ़ निकाला। वह उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर स्थित सहारनपुर जिले के गांव बिहारीगढ़ के एक धार्मिक स्थल में मिली। इसके बाद उत्‍तर लड़की को प्रदेश पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सौंप दिया, जो उसे यमुनानगर ले गई। हालांकि अभी युवती को पुलिस ने लड़की परिजनों को सौंप दी गई है या या नहीं, इस पर पुलिस कुछ भी नहीं बता रही।

यह भी पढ़ें: 50 हेक्टेयर जमीन को कराया गया कब्जामुक्त, भारी पुलिस बल के आगे विरोध पड़ा ठंडा

यमुनानगर के हमीदा निवासी नबील के खिलाफ युवती के पिता ने अगवा करने अपनी बेटी को आरोप लगाया था। इस घटना से नाराज युवती के पिता ने नबील व अन्य लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 120बी और 379 के तहत केस दर्ज कराया था। इस बीच नबील ने 10 जून को लड़की से पिंजौर में निकाह कर लिया था। इस दौरान युवती का नाम भी बदलकर हुमायरा कर दिया गया। इसके बाद हाईकोर्ट में शादी का दस्तावेज देकर लड़का-लड़की ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी। कोर्ट में इस मामले पर 17 जून को सुनवाई होनी थी। लेकिन उसी दिन कोर्ट जाते वक्त युवती को अगवा कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- 6 माह बाद भी NIA ने पेश नहीं की चार्जशीट, कथित अमरोहा आतंकी मॉड्यूल के चार आरोपियों को जमानत

वहीं, इस मामले में बिलासपुर के डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि लड़की को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव बिहारीगढ़ से उप्र पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। युवती का 164 के तहत बयान कराए जाएंगे। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

Home / Saharanpur / मुस्लिम युवक से शादी के बाद गायब RSS नेता की बेटी को पुलिस ने किया बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो