scriptबड़ी खबर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संभालेंगी यूपी की कमान, कांग्रेस में जल्द बड़े बदलाव की तैयारी | Priyanka Gandhi vadra will be incharge of Uttar Pradesh congress | Patrika News
सहारनपुर

बड़ी खबर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संभालेंगी यूपी की कमान, कांग्रेस में जल्द बड़े बदलाव की तैयारी

खबर की खास बातें
प्रियंका गांधी वाड्रा ने आनन-फानन में बुलाई यूपी के पदाधिकारियाें की मीटिंग
यूपी में कांग्रेस के पूरे ढांचे में हाे सकता है बदलाव, युवाओं काे मिलेगी जिम्मेदारी
काम करने वालों काे माैका ताे निष्क्रिय हाेंगे बाहर, जनहित वाले मुद्दे उठाएगी कांग्रेस

सहारनपुरSep 03, 2019 / 04:10 pm

shivmani tyagi

Priyanka gandhi

प्रियंका गांधी

सहारनपुर। कांग्रेस (Congrsss) में जल्द बड़े बदलाव हाेने वाले हैं। इसकी तैयारी शुरु हाे गई है। इसके लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi vadra) काे यूपी की जिम्मेदारी दी जा रही है।
मंगलवार काे उन्हाेंने दिल्ली में एक बैठक बुलाई। इस बैठक के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि अब कांग्रेस युवाओं पर भराेसा जताएगी, काम करने वालाें काे आगे लाया जाएगा और निष्क्रिय पदाधिकारियाें काे जरूरत पड़ने पर पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखाया जाएगा। प्रियंका गांधी वाड्रा की इस मीटिंग ( Meeting) में मंगलवार काे कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद (imran masood) भी माैजूद रहे। उन्हाेंने बताया कि पार्टी में बड़े पैमाने पर बदलाव या कह लीजिए अपडेटेशन की तैयारी है। स्क्रीनिंग करके काम करने वालाें काे आगे बढने का माैका दिया जाएगा और निष्क्रिय लाेगाें काे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। बैठक में लिए हुए निर्णयाें के बारे में पूछने पर उन्हाेंने बताया कि यह पार्टी स्तर का मामला है उनके स्तर से काेई भी बात सार्वजनिक करना उचित नहीं हाेगा। बाेले कि, वह सुबह साढ़े आठ बजे से दाेपहर 12 बजे तक बैठक में माैजूद रहे। इस दाैरन कइ विषयाें पर चर्चा हुई जल्द इस बैठक का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। नए सदस्य बनाएं जाएंगे और इस दाैरान युवाओं काे प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें

Triple Talaq: शादी के 35 साल बाद तलाक देने वाले पति की जमानत अर्जी खारिज, जानिए पूरा मामला

खबर है कि, प्रियंका गांधी वाड्रा काे प्रदेश प्रभारी बनाए जाते ही कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष के नाम की भी घाेषणा की जाएगी जिसके बाद प्रदेश कमेटी की भी घाेषणा हाेगी। खास बात यह है कि इस बार कांग्रेस ( Congress ) की रणनीति है कि चुनिंदा लाेगाें काे ही प्रदेश कमेटी में शामिल किया जाएगा यानी कम लाेगाें काे जिम्मेदारी दी जाएगी। इस बार कांग्रेस युवाओं काे माैका देगी। संगठन में विस्तार के साथ-साथ सुर्खियाें में बने रहने के लिए कांग्रेस जनहित वाले मुद्दाें काे उठाएगी और इसके लिए धरने प्रदर्शन भी किए जाएँगे।मुख्य रूप से किसानाें के मुद्दाें काे उठाया जाएगा।
अभी भंग है प्रदेश कमेटी

प्रियंका गांधी काे जब राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था उसी समय उनके अलावा ज्याेतिरादित्य सिंधिया काे पश्चिम यूपी की जिम्मेदारी दी गई थी। लाेकसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने अपने पद से स्तीफा दे दिया था। इनके बाद यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने भी अपने पद से स्तीफा दे दिया था लेकिन प्रियंका गांधी लगी रही और यूपी से फीडबैक लेती रही।
दरअसल वह यह जानने में लगी रही कि, आखिर कमी कहां रही। अब माना जा रहा है कि जल्द प्रियंका गांधी काे यूपी की कमान दी जा रही है और वह कांग्रेस की यूपी टीम में बड़ा बदलाव करने वाली हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो