राशिफल, मेष राशि | Aries horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ दिन सामान्य से बेहतर है। कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही ना बरतें। अजनबी लोगों से आज आपको सहायता मिलेगी। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें।
साेमवार का राशिफल, वृषभ राशि | taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज मौसम का असर स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। जब घर से बाहर हों तो खाने पीने का ध्यान रखें। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। अगर निवेश करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। व्यापारियों और कार्बानियों के लिए लाभ के योग बने हुए हैं जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए भी आज का दिन उत्तम है। बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें।
आज का राशिफल , मिथुन राशि | gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा वाहन सुख के योग बने हुए हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना है। गुस्से की अधिकता आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। खर्च करते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। अतिरिक्त खर्च ठीक नहीं है। अपनी जेब के अनुसार ही खरीददारी करना उचित रहेगा।
Aaj ka Rashifal राशिफल कर्क राशि | cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज उधार के दिया गया पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग कर्क राशि वालों की राशि में नहीं दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज 10:00 बजे के बाद समय उत्तम है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। भवन शुभ योग आपकी राशि में बन रहे हैं। अगर आप सपनों का आशियाना बनाने की सोच रहे थे तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज किसी भी पाैधे को अपने हाथों से जल दें, इससे आपका भाग्य उदय होगा।
11 नंवबर 2019 का राशिफल, सिंह राशि | leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे सिंह राशि वालों के लिए समय अच्छा है। भाग्य का साथ मिल रहा है। परिवार को समय दीजिए। बच्चों के साथ बातें कीजिए। इससे आप उनके मन की बातों को समझ पाएंगे। आज जीवनसाथी से भी आपको प्रेम प्राप्त होगा। किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना उचित नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। धन लाभ के योग बने हुए हैं। देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए।
Rashifal राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वालों काे आज सचेत रहना है सावधान रहना है। वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। व्यापारियो और कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें आज सचेत रहने की सलाह दी जाती है। स्टिंग में फंस सकते हैं। आज लालच में पड़ना उनके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। बात करते समय भी शब्दों का सही चयन करना होगा। अपने मुंह से कोई ऐसी बात नहीं कहनी है जो दूसरों को सुनने में अच्छी नहीं लगती हो। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें भाग्य का फल मिलेगा।
राशिफल मीन राशि | pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची सप्ताह के पहले दिन साेमवार का दिन मीन राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। परिवार में खुशी लौटेगी आर्थिक परेशानियां कम होंगी और धन लाभ होंगे। आज अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। किसी भी व्यक्ति से बहस करने से आपको बचना चाहिए। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं इससे विरोधी शांत होंगे और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी तेजी आएगी।