script19 February 2019 Aaj Ka Rashifal : पूर्णिमा पर आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल | Rashifal 19 February 2019 Poornima hindi Rashifal 2019 Daily Rashifal | Patrika News
सहारनपुर

19 February 2019 Aaj Ka Rashifal : पूर्णिमा पर आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल

19 फरवरी 2019 मंगलवार को जानिए पूर्णिमा पर क्या कहते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालाें के भाग्य के सितारे

सहारनपुरFeb 19, 2019 / 01:33 pm

shivmani tyagi

Dainik Rashifal

दैनिक राशिफल

19 फरवरी आज पूर्णिमा है और संत रविदास की जयंती भी है। ज्याेतिष विद्या के अनुसार आज दान का विशेष महत्व है। आज किसी भी धार्मिक स्थल पर पेड़ लगाने का विशेष महत्व है। ताे आईए जानते है मंगलवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ
आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal Mesh Rashi

मेष राशि (Aries) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपका मन लगेगा धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। कारोबारियों के लिए दिन आज लाभ के पद पर है। आज अपने कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी आज लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी से भी घृणा मेष राशि वालों को नहीं करनी चाहिए। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज समय की बर्बादी ना करें। अपने कार्यों पर ध्यान दें। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। आपका दिन मंगलमय होगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कुछ कठिनाइयों का सामना आपको करना पड़ सकता है। अचानक कुछ कठिनाइयां आपके सामने आ सकती हैं। आज पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको मिलने वाला है। बड़ों का आशीर्वाद बना कर रखिएगा। बड़ों के आशीर्वाद से आपके बिगड़े काम ठीक होंगे। आज किसी पर भी आंख बंद कर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। मिल रही सूचनाओं को पुष्ट करना बेहद आवश्यक है। आज देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए। महादेव आपके सभी रुके हुए कार्यों को पूर्ण करेंगे।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज मिथुन राशि वाले अपने अंदर अनोखी ऊर्जा महसूस करेंगे। आज इस ऊर्जा से ही आज आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना आपके लिए उचित नहीं है। आज मिथुन राशि वालों के लिए धैर्य बेहद जरूरी है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है। एेसा करने से आपका वैभव बड़ेगा आैर भाग्य उदय हाेगा।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
रविदास जयंती पर आज कर्क राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। निराशा और आशा दोनों ही साथ साथ चलेंगे। आज परिवार में किसी महिला के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती हैं। आपके आसपास का माहौल भी आपके अनुकूल नहीं रहेगा। ऐसे में चिड़चिड़ापन आप पर हावी होने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आज गुस्से से आपको बचना चाहिए। आज वाणी में मधुरता और व्यवहार में सरलता बना कर रखिए। आज मधुरता से ही आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए। श्री हनुमान आपके सभी कार्य पूर्ण कर देंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। अनोखे आत्मविश्वास से आज आप भरे रहेंगे। कार्यों की अधिकता आज हो सकती है लेकिन आप सभी कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। आज परिवार को समय दीजिए धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज धार्मिक कार्यक्रम के लिए यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई देते हैं। ध्यान रहे आज आपका मन चंचल रहेगा इधर-उधर भारता रहेगा मन को शांत करने के लिए एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। इससे आपका मन एकाग्र होगा। आज मछलियाें काे अपने हाथ से खाना देना आपका लिए शुभ है। एेसा करने से आपका भाग्य उदय हाेगा।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि (Virgo) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज चिंताएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। आज जो कार्य आप करेंगे उनके मुताबिक आपको फल नहीं मिलेगा। इससे आपके मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलने वाले हैं। किसी पुराने मित्र से आज दोपहर बाद आपकी मुलाकात होगी और यह मुलाकात आपके मन को प्रसन्न कर देगी। आज परिवार में पिता या किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका बनी हुई है। इसलिए ध्यान रखें अगर पिता दवा ले रहे हैं तो नियमित रूप से उन्हें दवाइयां देते रहें।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए देने सामान्य से कम बेहतर है। आज आपके आसपास का माहौल आपके अनुकूल नहीं रहेगा। इससे आपको परेशानियां हो सकती हैं लेकिन तनाव आपको नहीं लेना है। आज व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज किसी नए विषय की तैयारियां कर सकते हैं शोध में भी आज अच्छे योग तुला राशि वालों के लिए बने हुए हैं। आज पुराने रुके हुए कार्यों में गति आएगी इसलिए रुके हुए कार्यों को पूर्ण करना आपके लिए उचित रहेगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि (Scorpius) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। आज राजनीति में जो लोग हैं उनके लिए भी दिन अच्छा बीतने वाला है। शासन का सहयोग आपको आज मिल रहा है। आज लोग आपकी बातों को सुनेंगे और आप प्रभावी ढंग से अपनी बातों को रख सकेंगे। आज सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वाहन चलाते समय भी थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज प्रमोशन के साथ साथ ट्रांसफर कि आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं ।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Sagittarius) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम वेतन है चिंताएं आज बढ़ सकती हैं। आज पारिवारिक चिंताएं आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं। आपका मन भी आज अशांत रहेगा। इसलिए आज किसी भी झंझट में पड़ने से आपको बचना है। अपने मन को आज खुश रखने की कोशिश कीजिएगा। आपके आसपास का माहौल भी आपके अनुकूल नहीं है लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। इसलिए मित्रों के साथ समय बिताएं। मित्रों के साथ बिताया गया समय आज अच्छे पलों का साक्षी होगा।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Capricornus) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है मानसिक रूप से आज आप शांत महसूस करेंगे। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन अध्ययन के लिए उचित है। आज अध्ययन में मन लगाइए। आज किया गया अध्ययन भविष्य में आप के काम आने वाला है। आपके लिए अच्छे योग लेकर आने वाला है। आज वैवाहिक जीवन आपका अच्छा रहेगा। जीवन साथी से भरपूर प्रेम आज आपको मिलने वाला है लेकिन आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। अच्छे योग आज कुंभ राशि वालों के लिए बने हुए हैं। गुरु रविदास महाराज की जयंती पर कुंभ राशि वालों का भाव आज प्रसन्नता वाला रहेगा। आज प्रसन्न मुख से आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। किसी से भी घृणा आज आपको नहीं करनी है। आज किसी भूखे रखती को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आज सामान्य से अधिक कार्य को करने पड़ सकते हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है या सहकर्मियों के कार्य का बोझ भी आजा पर आ सकता है। आपका स्वास्थ्य आज बेहतर है लेकिन वाहन चलाते समय थोड़ा सा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। मानसिक रुप से आज आपक स्वयं को शांत महसूस करेंगे लेकिन बातचीत करते समय आपको थोड़ा सा संयमित रहने की सलाह आपकाे दी जाती है। आज बातचीत करते समय शब्दों का चयन ठीक तरह से आपको करना चाहिए अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज नए लोगों से मिलने का मौका आपको मिलेगा ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा जहां नए लोग आपको जानेंगे। पहचानेंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे आज देवों के देव महादेव का स्मरण कीजिए महादेव आपकी सभी कार्यों को पूर्ण कर देंगे।

Home / Saharanpur / 19 February 2019 Aaj Ka Rashifal : पूर्णिमा पर आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो