scriptअब नदियों को दूषित करने वालों की खैर नहीं कूड़ा डाला तो होगा मुकदमा दर्ज | Rivers will be contaminated and lawsuit will be filed | Patrika News
सहारनपुर

अब नदियों को दूषित करने वालों की खैर नहीं कूड़ा डाला तो होगा मुकदमा दर्ज

Highlights

नदियों में कूड़ा डालने पर अब होगी कार्यवाही
अर्थदंड के साथ-साथ होगा मुकदमा दर्ज

सहारनपुरFeb 29, 2020 / 09:57 am

shivmani tyagi

नदी का पानी

नदी

सहारनपुर। जीवनदायिनी नदियों को दूषित करने वालों की अब खैर नहीं है। अगर किसी ने भी नदियों को दूषित किया या नदियों में कूड़ा डाला तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उनके खिलाफ मुकदमें भी दर्ज कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें

अच्छी खबर : आठ रुपये सस्ता हुआ मुजफ्फरनगर से सहारनपुर का सफर

यह हम नहीं कह रहे बल्कि सहारनपुर नगर आयुक्त ने यह फरमान जारी किया है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जीवनदायिनी नदियों को गंदा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। इस दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और जो भी लोग नदियों को गंदा करने की कोशिश करेंगे या फिर नदियों में कूड़ा डालेंगे तो उनके खिलाफ नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलिस थानों में मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर में 260 जगह होंगे लाइव

यह अभियान सहारनपुर स्मार्ट सिटी क्लीन सहारनपुर-ग्रीन सहारनपुर की दिशा में शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत सहारनपुर की मुख्य नदियों को भी साफ किया जाएगा। इसके लिए पांव धाेई नदी, हिंडन नदी और यमुना नदी को मुख्य रूप से साफ और स्वच्छ रखने के लिए अभियान चलेगा। इन नदियों की सफाई भी कराई जाएगी।

Home / Saharanpur / अब नदियों को दूषित करने वालों की खैर नहीं कूड़ा डाला तो होगा मुकदमा दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो