scriptपति-पत्नी और माेबाइल फाेन का अनाेखा मामला सामने आया, जिसे जानकर पुलिस भी रह गई हैरान, आप भी जानिए | Saharanpur incident Wife punished husband for smart phone | Patrika News
सहारनपुर

पति-पत्नी और माेबाइल फाेन का अनाेखा मामला सामने आया, जिसे जानकर पुलिस भी रह गई हैरान, आप भी जानिए

खबर की खास बातें

Police थाने पहुंची पत्नी बाेली चाहिए स्मार्ट फाेन
पति नहीं चाहता पत्नी चलाए Smartphone
वजह पता चली ताे पुलिस भी रह गई सन्न

सहारनपुरAug 17, 2019 / 04:59 pm

shivmani tyagi

crime news

smartphone

सहारनपुर। नवदंपति के बीच माेबाइल फाेन Smartphone काे लेकर हुआ विवाद थाने जा पहुंचा। थाने में पुलिस ने विवाद का कारण पूछा ताे वजह जानकर खुद पुलिस (Police) भी हैरान रह गई। पत्नी ने बताया कि उसे स्मार्ट फाेन (smartphone) चाहिए लेकिन पति ने साफ कह दिया कि मेरे साथ रहना है ताे स्मार्टफाेन नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़िएः Motivational: सहारनपुर की इस बेटी ने पेश की नजीर, कल तक जाे कर रहे थे एतराज आज वहीं दे रहे बधाईयां

यह मामला सहारनपुर सिटी क्षेत्र का है। पति-पत्नी दाेनाें समान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैँ। दंपति के बीच हुए इस विवाद काे लेकर सुलह समझाैते के प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि हम यहां इस दंपति की पहचान काे उजागर नहीं कर रहे। महिला थाने में इन दाेनाें के बीच काउंसलिंग का प्रयास किया ताे पत्नी ने साफ कह दिया कि वह पति काे छाेड़ सकती है लेकिन स्मार्टफाेन काे नहीं। पत्नी का यह जवाब सुनकर काउंसलिंग कर रहे पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। फिलहाल इस मामले में दाेनाें काे कुछ समय दे दिया गया है।
जानिए पति क्याें नहीं चाहता पत्नी चलाए स्मार्टफाेन

जब पति से इस बारे में पूछा गया कि उसे पत्नी के फाेन से क्या आपत्ति है ताे पति का जवाब भी बेहद चाैंका देने वाला था। पति ने बताया कि पत्नी अधिकांश समय फाेन पर लगी रहती है। सास का कहना नहीं मानती और ससुराल की सारी बातें यहां तक की खाने में क्या बना है यह तक फाेन पर अपने मायके यानी अपनी मां काे बताती है।
क्या कहती हैं थाना प्रभारी

महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह का कहना है कि महिला थाने में पति-पत्नी के जितने विवाद पहुंच रहे हैं उनमें से हर तीसरे विवाद में कारण माेबाइल फाेन निकल रहा है। अधिकांश मामलाें में यही शिकायत रहती है कि पत्नी अपनी मां काे घर की सारी बाते बताती है। उन्हाेंने बताया कि अक्सर इस तरह के मामलाें में पति-पत्नी की काउंसलिंग की जाती है और अधिकांश मामले में काउंसलिंग से ही निपट भी जाते हैं।

Home / Saharanpur / पति-पत्नी और माेबाइल फाेन का अनाेखा मामला सामने आया, जिसे जानकर पुलिस भी रह गई हैरान, आप भी जानिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो