सहारनपुर

समाजवादी पार्टी से विधायक संजय गर्ग ने किया विधानसभा की कार्यवाही का संचालन

Highlights

नगर विधायक ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का संचालन किया
विधानसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सहारनपुर विधायक काे दी गई जिम्मेदारी

सहारनपुरFeb 29, 2020 / 10:12 am

shivmani tyagi

विधानसभा

सहारनपुर। Smart City स्मार्ट सिटी सहारनपुर के लोगों के लिए गर्व की बात है कि सहारनपुर के नगर विधायक संजय गर्ग को विधानसभा की कार्यवाही संचालन करने का अवसर मिला है। संजय गर्ग सहारनपुर जिले के पहले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर विधानसभा को संचालित करने का गौरव प्राप्त किया है।
यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर में 260 जगह होंगे लाइव

सहारनपुरवासियों के लिए यह भी गौरव की बात है कि संसदीय कार्यों की नॉलेज और अनुभव के आधार पर समाजवादी पार्टी से विधायक व पूर्व मंत्री संजय गर्ग को पिछले वर्ष सितंबर माह में अधिष्ठाता मंडल का सदस्य भी नियुक्त किया गया था, मनोनीत किया गया था। अब उन्हे जिस तरह से विधान सभा की कार्यवाही का अवसर मिला है वह भी सहारनपुरवासियों के लिए गाैरव का विषय है।
यह भी पढ़ें

अब नदियों को दूषित करने वालों की खैर नहीं कूड़ा डाला तो होगा मुकदमा दर्ज

शुक्रवार को विधानसभा में बजट सत्र चल रहा था और विधानसभा अध्यक्ष अनुपस्थित थे। ऐसे में सहारनपुर नगर के विधायक संजय गर्ग को विधानसभा की कार्यवाही के संचालन का अवसर दिया गया। इस उपलब्धि पर संजय गर्ग का कहना है कि यह उनके लिए गौरव के क्षण थे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को माननीय अध्यक्ष के निर्देशों पर ही उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र के संचालन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया।

Home / Saharanpur / समाजवादी पार्टी से विधायक संजय गर्ग ने किया विधानसभा की कार्यवाही का संचालन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.