scriptगंगा दशहरा पर यमुना में नहा रहे तीन युवक डूबे, मचा काेहराम | Three youth drowend while bathing in yamuna | Patrika News
सहारनपुर

गंगा दशहरा पर यमुना में नहा रहे तीन युवक डूबे, मचा काेहराम

– सहारनपुर में दो अलग-अलग स्थानों में यमुना में डूबे 3 युवक
– मृतकाें के घराें में चा काेहराम
– गर्मी से निजात पाने के लि पानी की ओर भाग रहे युवा

सहारनपुरJun 13, 2019 / 11:02 pm

shivmani tyagi

file photo

यमुना

सहारनपुर। गंगा दशहरे पर यमुना में स्नान करने के लिए गए छह युवक पानी के तेज बहाव में डूब गए इनमें से तीन को तो गोताखोरों ने बचा लिया लेकिन तीन की मौत हो गई। मरने वालों में दो गंगोह के दौलतपुर घाट में नहाने गए थे तो तीसरा गंगाेह के ही माजरा घाट पर डूबा। इस घटना के बाद से मरने वाले तीनाें युवकाें के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
शामली प्रकरण में कमिश्नर से मिले पत्रकाराें ने की बड़ी कार्रवाई की मांग, जानिए क्या बाेले कमिश्नर

पहली घटना गंगोह क्षेत्र की है यहां गंगा दशहरे पर दौलतपुर घाट पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इन्हीं श्रद्धालुओं में कुतुबखेड़ी गांव के अमन और विशाल भी शामिल थे। दोनों नदी में नहाने के लिए उतरे लेकिन फिर वापस नहीं आए और पानी के तेज बहाव के साथ ही बह गए गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद इनके शव बाहर निकाले तो परिवार में कोहराम मच गया दोनों को आनन-फानन में नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना गांव नाई माजरा घाट पर हुई। यहां कलालहटी के रहने वाले अजीत का बेटा हिमांशु गंगा दशहरे पर स्नान करने के लिए आया था। हिमांशु भी नदी में नहाने के लिए उतरा लेकिन फिर वापस नहीं आया और इसकी भी डूब जाने से मौत हो गई गोताखोरों ने इसके भी सब को बाहर निकाला यह दोनों घटनाएं गंगो थाना क्षेत्र में ही हुई हैं तीनों युवकों को सीएचसी में मृत घोषित किया गया तो यहां एक साथ 33 मौत की सूचना से कोहराम मच गया। तीसरी घटना खेड़ा अफगान में हुई यहां गर्मी से निजात पाने के लिए नहर में नहाते समय 16 वर्षीय युवक रिहान डूब गया जब उसके दोस्तों ने रिहान को डूबते हुए देखा तो उन्होंने शोर मचाया इसके बाद गांव के लोग पहुंचे और उन्होंने तलाश की तो करीब 2 घंटे बाद रेहान का शव नहर से बाहर निकाला जा सका।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / गंगा दशहरा पर यमुना में नहा रहे तीन युवक डूबे, मचा काेहराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो