scriptNRC को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानिये क्या कहा- | Union Minister Giriraj Singh big statement on NRC | Patrika News
सहारनपुर

NRC को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानिये क्या कहा-

खास बातें-
– बोले- देश में घुसे घुसपैठियों को एनआरसी के तहत ही देश से भगाया जा सकता है- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की ब्रह्मानंद सरस्वती से वार्ता- देवबंद पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

सहारनपुरSep 01, 2019 / 05:01 pm

lokesh verma

union-minister-giriraj-singh.jpg

,,

देवबंद. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश के अंदर एनआरसी की जरूरत है। क्योंकि जो घुसपैठिए देश के अंदर छिपकर रह रहे हैं। उन्हें एनआरसी के तहत देश से भगाया जा सकता है। बता दें कि उक्त बातें केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को देवबंद में कही। वह यहां देवी कुंड में ब्रह्मानंद सरस्वती से मिलने आए थे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में एनआरसी की जरूरत है। व्यवहारिकता में सभी लोगों को मालूम है। जहां-जहां घुसपैठिए आज अपने आपको भारत के अंदर स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं इनको एनआरसी के तहत निकालना जरूरी है। उन्होंने बंद कमरे में करीब एक घंटे तक ब्रह्मनंद सरस्वती से भी वार्ता की।
यह भी पढ़ें

भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के हापुड़ पहुंचते ही लगे ऐसे नारे, मुड़-मुड़कर देखने लगे सभी

बता दें कि देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में शनिवार को नेशनल सिटीजन रजिस्टर (NRC) की अंतिम सूची जारी की गर्इ थी। इस सूची में 19 लाख 6 हजार 6 सौ 57 लोगों के नाम शामिल नहीं हैं। इस सूची में कुल 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार 4 लोगों को ही शामिल किया गया है।

Home / Saharanpur / NRC को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानिये क्या कहा-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो