scriptUttar Pradesh Assembly Elections 2022 नाराज पूर्व विधायक ने छोड़ी बसपा, लगाए गंभीर आरोप | Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 Former MLA left BSP | Patrika News
सहारनपुर

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 नाराज पूर्व विधायक ने छोड़ी बसपा, लगाए गंभीर आरोप

बसपा पर लगाए समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप, पूर्व विधायक ने कहा बसपा में सिर्फ सूटकेस वालों की पूछ

सहारनपुरJan 16, 2022 / 08:30 pm

Shivmani Tyagi

majra.jpg

mahipal sing majra

सहारनपुर । विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आते ही पार्टियों से उनके नेताओं की नाराजगी भी सामने आ रही है। भाजपा और कांग्रेस से कई नेताओं ने इस्तीफा दिया। अब सहारनपुर में पूर्व विधायक महिपाल माजरा ने भी बसपा छोड़ दी। अपनी पार्टी पर उन्होंने गंभीर आरोप भी लगाए। कहा कि बसपा में समर्पित लोगों की कोई पूछ नहीं है यहां सिर्फ सूटकेस वाले लोगों को ही तवज्जों दी जाती है।
ऐसे छलका दर्द
महिपाल सिंह माजरा ने बसपा छोड़ने की घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी की ओर से उनकी पुत्रवधू को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की बात पूर्व में कही गई थी लेकिन अगले ही दिन उन्हें मना कर दिया गया। उस समय भी वह चुप रहे और एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह पार्टी में काम करते रहे। आरोप लगाया कि पार्टी में कुछ लोग बसपा सुप्रीमो को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं और यही कारण है कि टिकट बंटवारे में भी समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दरकिनार किया गया उनकी अनदेखी की गई। उन्होंने साफ लफ्जो में आरोप लगाया कि बसपा पार्टी में केवल सूटकेस वाले लोगों की ही तवज्जो होती है जो समर्पित कार्यकर्ता हैं उनकी कोई पूछ नहीं होती।

कहां जाएंगे अभी पता नहीं
पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा ने बसपा छोड़ने की घोषणा तो कर दी लेकिन आगे उनका क्या कदम रहेगा ? इस बारे में अभी उन्होंने कोई घोषणा नहीं की है। उनका कहना है कि वह जल्द ही अपना आगे की योजना की घोषणा करेंगे। फिलहाल उन्होंने बसपा को छोड़ दिया है क्योंकि वहां पर सूटकेस वालों को ही तवज्जो दी जा रही है।

Home / Saharanpur / Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 नाराज पूर्व विधायक ने छोड़ी बसपा, लगाए गंभीर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो