Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: वाराणसी की सुरक्षित सीट अजगरा जहां सामाजिक समीकरण सब पर भारी
Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: बनारस जिले की एक मात्र सुरक्षित सीट अजगरा, गोमती नदी के तट पर बसा ये क्षेत्र जहां सामाजिक समीकरण सारे समीकरण पर हमेशा रहता है भारी। 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई ये सीट। 2017 में भाजपा-सुभासपा गठबंधन के तहत सुभासपा ने सीट पर किया था कब्जा।
वाराणसी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022, वाराणसी जिले की एक मात्र सुक्षित सीट है अजगरा। ये सीट 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। गोमती नदी के तट क्षेत्र का इलाका ही है अजगरा विधानसभा क्षेत्र। पहले ये गाजीपुर के सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में आती रही। इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दृष्टिकोण से सामाजिक समीकरण ही सबसे अहम है।
केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडय रह चुके हैं इस क्षेत्र के विधायक
अजगरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र जब सैदपुर आंशिक नाम से जानी जाती रही, तब भाजपा से केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय दो बार विधायक चुने गए। परिसीमन के बाद जब 2012 में ये सुरक्षित सीट बनी तब पहले विधायक रहे बसपा से त्रिभुवन राम जो अब भाजपा में हैं। वहीं दूसरी बार भाजपा-सुभासपा गठबंधन से सुभासपा के कैलाश नाथ सोनकर विजयी हुए।
वाराणसी के इन ब्लॉकों को किया गया है शामिल चोलापुर, चिरईगांव, हरहुआ, पिंडरा और बड़ागांव ब्लॉक के गांवों को मिला कर बना अजगरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र